जहानाबाद में तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग पड़ी भारी, 10 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Updated:
विज्ञापन

मासूम की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jahanabad News: जहानाबाद में तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग पड़ी भारी, 10 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़. आगे पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

जहानाबाद घोसी से सुनील शर्मा की रिपोर्ट
Jahanabad News:
जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र में एक तिलक समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब नाच-गाने के कार्यक्रम के दौरान चली गोली से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन

तीलक समारोह में हुआ दर्दनाक हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रोशन कुमार (10 वर्ष) घोसी थाना क्षेत्र के सुजातपुर गांव निवासी विपिन यादव का पुत्र था. गांव में कृष्ण यादव के बेटे का तीलक समारोह आयोजित किया गया था, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाच-गाने का आयोजन चल रहा था. रोशन भी अन्य बच्चों और ग्रामीणों के साथ कार्यक्रम का आनंद ले रहा था.

स्टेज पर पिस्तौल लेकर चढ़ा युवक

परिजनों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान निकी उर्फ रविशंकर कुमार नामक युवक स्टेज पर चढ़ गया. उसके हाथ में पिस्तौल थी. आरोप है कि उसने पहले फायर करने का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चली. इसके बाद वह पिस्तौल को दोबारा लोड करने या खींचने की कोशिश करने लगा.

Jahanabad News: अचानक चली गोली, सिर में लगी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान अचानक गोली चल गई और सीधे रोशन कुमार के सिर में जा लगी. गोली लगते ही समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई. परिजन और ग्रामीण तुरंत घायल बच्चे को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) घोसी लेकर पहुंचे.

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घोसी पीएचसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद रोशन कुमार को मृत घोषित कर दिया. मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही घोसी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार और आरोपी की भूमिका की जांच की जा रही है.

परिजनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

मृतक के परिजनों का आरोप है कि आरोपी की लापरवाही और अवैध हथियार के प्रदर्शन के कारण उनके मासूम बेटे की जान चली गई. उन्होंने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

ग्रामीणों ने उठाई सख्ती की मांग

इस हृदयविदारक घटना के बाद ग्रामीणों ने विवाह, तीलक और अन्य सामाजिक समारोहों में हथियारों के प्रदर्शन पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन को कड़े कदम उठाने चाहिए. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.

ALSO READ: Jehanabad News : आज जहानाबाद जिले में मंदिर दर्शन व पूजा-अर्चना

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन