देवघर में युवक की गोली मारकर हत्या

देवघर : झारखंड के देवघर जिला नगर थाना क्षेत्र के बिलासी टाउन में बैद्यनाथ टॉकीज के समीप शनिवार देर रात करीब 12:30 बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मृतक युवक आदर्श खवाड़े (26) चांदनी चौक के समीप झौसागढ़ी स्कूल के पीछे का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि देर […]
देवघर : झारखंड के देवघर जिला नगर थाना क्षेत्र के बिलासी टाउन में बैद्यनाथ टॉकीज के समीप शनिवार देर रात करीब 12:30 बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मृतक युवक आदर्श खवाड़े (26) चांदनी चौक के समीप झौसागढ़ी स्कूल के पीछे का रहने वाला था.
बताया जा रहा है कि देर रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर आदर्श की हत्या कर दी. हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. परिजनों को सुबह करीब 4:30 बजे पुलिस से घटना की जानकारी मिली. अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गयी है.
पुलिस के अनुसार, आदर्श को चार गोली मारी गयी है. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया. घटना की सूचना पाकर एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव सहित नगर थाना प्रभारी मदन कुमार ठाकुर, एसआइ अविनाश गौतम, एएसआइ राजदेव साहनी, फैयाज खान पुलिस बल के साथ देर रात ही घटनास्थल पर पहुंचे. समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




