हर मिनट 180 कांवरिये कर रहे थे दुम्मा में प्रवेश बोल बम के जयघोष के साथ बढ़ते रहे कदम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jul 2019 5:05 AM

विज्ञापन

दूसरी सोमवारी : पूरे कांवरिया पथ पर एक ही शोर, बस चलना है बाबाधाम की ओर प्रति घंटे छह हजार कांवरियों को मिल रहा था प्रवेश कार्ड देवघर : सावन की दूसरी सोमवारी को बैद्यनाथ धाम में उमड़ने वाली भक्तों की भीड़ का अनुमान रविवार रात से ही कांवरिया पथ की भीड़ से लगायी जा […]

विज्ञापन

दूसरी सोमवारी : पूरे कांवरिया पथ पर एक ही शोर, बस चलना है बाबाधाम की ओर

प्रति घंटे छह हजार कांवरियों को मिल रहा था प्रवेश कार्ड
देवघर : सावन की दूसरी सोमवारी को बैद्यनाथ धाम में उमड़ने वाली भक्तों की भीड़ का अनुमान रविवार रात से ही कांवरिया पथ की भीड़ से लगायी जा रही थी. सोमवारी प्रवेश करते ही भक्तों का रेला कांवरिया पथ में अब तक सबसे अधिक गुजर रहा था. रात एक बजे से कांवरियों का फ्लो मिनट दर मिनट बढ़ता गया. बोल बम के जयकारे व उत्साह के साथ कांवरियों का यह फ्लो सुबह सात बजे तक बढ़ता चला गया. सुबह आठ बजे से संख्या में कमी आयी. सुबह चार बजे से छह बजे तक कांवरिया पथ पर अनियंत्रित भीड़ थी.
दुम्मा गेट पर कांवरियों के पांव पल भर के लिए नहीं थम रहे थे. दुम्मा सांस्कृतिक कार्यक्रम परिसर खचाखच भरा था. सूचना प्रसारण केंद्र में अनाउंसमेंट के लिए कतार लगानी पड़ा. होल्डिंग प्वाइंट पर एक दर्जन से अधिक पुलिस बल कांवरिये से विश्राम की अपील कर रहे थे. साथ ही अनाउंसमेंट भी ठहरने के लिए किया जा रहा था. जिस वजह से होल्डिंग प्वाइंट में भी रात बजे बजे से सुबह तीन बजे तक करीब 15 हजार कांवरिये विश्राम के लिए रूके थे.
बासुकिनाथ जाने के लिए भटकते रहे कांवरिये
बाबा पर जलाभिषेक करने के बाद बासुकिनाथ जाने के लिए बसों के इंतजार में कांवरियों की भीड़ मंदिर मोड़, झौंसागढ़ी की सड़कों पर घंटों जमा रही. प्राइवेट बस स्टैंड में भी बस पकड़ने के लिए कांवरियों की भीड़ लगी रही. बासुकिनाथ जाने वाली लगभग सभी बसों पर ओवरलोड का नजारा रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola