बाढ़ नियंत्रण कार्यों की प्रगति पर डीएम सख्त, मानसून से पहले तटबंध सुरक्षा कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
Saran News

सबलपुर में बाढ़ निरोधक कार्यों का पदाधिकारीयों के साथ निरीक्षण करते डीएम

Saran News : निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से संवाद कर आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन बाढ़ से जन-धन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

विज्ञापन

सोनपुर (सारण) से अभय सिंह की रिपोर्ट
Saran News : सोनपुर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सोनपुर प्रखंड अंतर्गत सबलपुर क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा कराए जा रहे बाढ़ निरोधक एवं तटबंध सुरक्षा कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया.आगामी मानसून को देखते हुए जिलाधिकारी ने कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं तैयारियों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान बताया गया कि कुल 12 संवेदनशील स्थलों पर बाढ़ सुरक्षा कार्य किए जाने हैं. जिनमें वर्तमान में 6 स्थलों पर कार्य प्रगति पर है.इन स्थलों पर लगभग 150 मजदूर कार्यरत पाये गये. इस पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी एजेंसी को निर्देश दिया कि श्रमिकों एवं मशीनरी की संख्या में गुणात्मक वृद्धि कर सभी 12 स्थलों पर एक साथ कार्य प्रारंभ कराया जाये ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण किए जा सकें.

दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती से बढ़ेगी निगरानी व्यवस्था

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बाढ़ सुरक्षा कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जायेगी व सभी संसाधनों को युद्ध स्तर पर जुटाते हुए जून माह के अंत तक कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाये. तटबंध के लगभग 1.8 किलोमीटर लंबे अत्यंत संवेदनशील हिस्से को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित करने का निर्देश दिया. कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के लिये डीएम ने कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल को निर्देश दिया कि संवेदक के लिये दैनिक कार्य प्रगति लक्ष्य निर्धारित किया जाये तथा उसकी प्रतिदिन समीक्षा की जाये. अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, सोनपुर को आवश्यक दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य प्रगति की निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

बाढ़ संभावित क्षेत्रों में अग्रिम तैयारी का निर्देश, प्रशासन सख्त

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन संभावित बाढ़ से जन-धन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सजग एवं प्रतिबद्ध है.जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि तटबंध के अग्रभाग तथा आबादी वाले क्षेत्रों के समीप पर्याप्त मात्रा में सैंडबैग (बालू की बोरियां) एवं अन्य आवश्यक बाढ़ सुरक्षा सामग्रियों का अग्रिम भंडारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उपयोग किया जा सके. इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, सोनपुर, अंचलाधिकारी, सोनपुर, कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

Also Read : महनार में अग्निशमन विभाग का विशेष अभियान, अस्पतालों और नर्सिंग होम की जांच

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन