बिजली के हाईटेंशन तार से मजदूर झुलसा, गंभीर हालत में भर्ती

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News

इलाजरत मजदूर की तस्वीर

Hajipur News : ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही और जर्जर तार-पोल की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं, जबकि पीड़ित परिवार इलाज को लेकर परेशान है.

विज्ञापन

लालगंज (हाजीपुर) से सुशील कुमार सिंह की रिपोर्ट
Hajipur News : शनिवार को करताहां थाना क्षेत्र के बलहा गाँव मे एक 30 वर्षीय मजदूर को बिजली के पोल से लटकते ग्यारह हजार वोल्ट प्रवाहित तार के चपेट में आने से करेंट मार दिया. जिससे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल मजदूर को स्थानीय लोगों की मदद से पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी नाजुक स्थिती बताई जा रही है. घायल मजदूर की पहचान बलहा गांव निवासी शिव सहनी का 30 वर्षीय लड़का विकाउ सहनी के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर बलहा गांव निवासी विकाउ सहनी ट्रैक्टर पर मिट्टी भरकर मजदूरी का काम कर रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर आने-जाने के दौरान गांव में बिजली के पोल से लटकते ग्यारह हजार वोल्ट बिजली प्रवाहित तार के चपेट में आने से करेंट मार दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

बिजली पोल और तारों की खराब स्थिति से बढ़ रहे हादसे

जिसे स्थानीय लोगों की मदद से पास के निजी अस्प्ताल में भर्ती कराया गया जहां घायल की स्थिती नाजुक बताई जा रही है. घटना के बाद मजदूर विकाउ सहनी के परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है. ग्रामीणों का आरोप है की लालगंज बिजली विभाग द्वारा बिजली के कार्यों को ढंग से नही करते है. जहां तहां मेंटनेंस के नाम पर चिपकी लगाकर छोड़ देते है. जिसके कारण आम लोगो को उसका खामियाजा भुगतना पड़ता है लेकिन उसके बाद भी सुधार नही किया जाता है. ग्रामीण क्षेत्र इलाके में बिजली विभाग का कहीं तार काफी नीचे लटका है तो कहीं पोल झुका हुआ है तो कहीं पोल पर तार की स्थिती जर्जर बनी हुई है. जिसके कारण आए दिन बिजली कि समस्या बनी रहती है तो कहीं आम लोगो को उसका भक्तभोगी होना होता है लेकिन विभाग द्वारा उस दिशा में सुधार का कार्य नही किया जाता है. घायल के परिजनों ने बताया की बिजली के करेंट लगने से घायल विकाउ की स्थिती ठीक नही है उनका इलाज अस्प्ताल में चल रहा है.

Also Read : सीवान के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, एलएचबी रेक के साथ पहुंची बाघ एक्सप्रेस

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन