मुजफ्फरपुर हादसे के बाद गोपालगंज में अस्पतालों की जांच तेज, मिली गंभीर खामियां

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News

जांच के दौरान टीम की तस्वीर

Gopalganj News : जांच टीम ने अधिकांश फायर उपकरणों को अनुपयोगी पाया, जिसके बाद प्रशासन ने 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

गोपालगंज से मनीष राज की रिपोर्ट
Gopalganj News : मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में भीषण आग लगने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत के बाद पूरे बिहार में प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. इस घटना के बाद राज्य सरकार के निर्देश पर सभी जिलों में अस्पतालों की फायर सेफ्टी व्यवस्था की व्यापक जांच शुरू कर दी गई है. इसी कड़ी में शनिवार को सदर अस्पताल में जिला प्रशासन व अग्निसमन की टीम ने औचक निरीक्षण किया,जिमसे फायर सिस्टम पूरी तरह से फैल पाया गया.वही कई चौंकाने वाली लापरवाहियां सामने आईं. डीएसपी विकास कुमार ने बताया कि जांच के दौरान अस्पताल में लगे सीओटू फायर सिलेंडर काम नहीं कर रहे थे.

प्रशासन ने अस्पताल को लगाई फटकार

इसके अलावा फायर डिटेक्शन सिस्टम पूरी तरह निष्क्रिय मिला, जबकि आग लगने की स्थिति में अलर्ट करने वाला वार्निंग स्विच भी खराब पाया गया. सबसे गंभीर बात यह रही कि अस्पताल में लगा हाइड्रेंट सिस्टम भी काम नहीं कर रहा था, जो आग बुझाने के लिए बेहद जरूरी होता है. बताया जा रहा है कि करीब 37 करोड़ रुपये की लागत से बने इस मॉडल सदर अस्पताल में इस तरह की लापरवाही बेहद चिंताजनक है. जांच टीम ने इसे गंभीर सुरक्षा चूक मानते हुए अस्पताल प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई है.

अस्पताल को मिली 15 दिन की मोहलत

प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर सभी फायर सेफ्टी उपकरणों को दुरुस्त नहीं किया गया, तो अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की जाएगी. इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य अस्पतालों में भी हड़कंप मच गया है और फायर सेफ्टी मानकों को दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है. जांच के दौरान डीएसपी विकास कुमार, अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी प्रेमचंद राम, सिपाही शंकर कुमार यादव, कीर्ति कुमार और निखिल कुमार समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे. टीम ने अस्पताल के फायर सेफ्टी सिस्टम की बारीकी से जांच की, जिसमें ज्यादातर उपकरण अनुपयोगी पाए गए.

Also Read : आस्था का नया केंद्र बनेगा विशेषरपुर, तेजी से बन रहा शिव-शक्ति मंदिर

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन