तेजप्रताप को नहीं मिली विशेष सुविधा, निकाली भड़ास, लालू की रिहाई के लिए की प्रार्थना

देवघर : श्रावणी मेला की दूसरी सोमवारी को कांवरियों की अप्रत्याशित भीड़ के बीच बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव भी बाबा मंदिर पहुंचे. सोमवारी के कारण उन्हें विशेष सुविधा नहीं मिली तथा बाह्य अरघा से जलार्पण किया. विशेष सुविधा नहीं मिलने पर उन्होंने मीडिया के समक्ष अपनी भड़ास निकाली. तेजप्रताप ने कहा कि […]
देवघर : श्रावणी मेला की दूसरी सोमवारी को कांवरियों की अप्रत्याशित भीड़ के बीच बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव भी बाबा मंदिर पहुंचे. सोमवारी के कारण उन्हें विशेष सुविधा नहीं मिली तथा बाह्य अरघा से जलार्पण किया. विशेष सुविधा नहीं मिलने पर उन्होंने मीडिया के समक्ष अपनी भड़ास निकाली. तेजप्रताप ने कहा कि श्रावणी मेला व्यवस्था करने में सरकार फेल हो गयी है.
जो व्यवस्था झारखंड सरकार की ओर से की गयी है, वह कांवरिया बंधुअों के लिए नाकाफी है. कांवरिया पथ में चारों तरफ गंदगी का आलम है. वर्षों से चली आ रही पूजा व्यवस्था के साथ छेड़छाड़ की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




