ePaper

कांवरिया पथ पर सुबह से देर रात तक चला भक्तों का रेला

Updated at : 29 Jul 2019 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
कांवरिया पथ पर सुबह से देर रात तक चला भक्तों का रेला

देवघर : सावन की दूसरी सोमवारी को उमड़ने वाली भीड़ का अनुमान रविवार सुबह 10 बजे से ही कांवरिया पथ पर दिखने लगा. कांवरिया पथ पर देर रात तक भक्तों का रेला चलता रहा. झारखंड गेट दुम्मा में प्रवेश करते ही कांवरिये बगैर रुके कतार में आगे लगने के लिए बाबाधाम की ओर बढ़ते चले […]

विज्ञापन

देवघर : सावन की दूसरी सोमवारी को उमड़ने वाली भीड़ का अनुमान रविवार सुबह 10 बजे से ही कांवरिया पथ पर दिखने लगा. कांवरिया पथ पर देर रात तक भक्तों का रेला चलता रहा. झारखंड गेट दुम्मा में प्रवेश करते ही कांवरिये बगैर रुके कतार में आगे लगने के लिए बाबाधाम की ओर बढ़ते चले गये.

टॉल गेट में प्रवेश कार्ड लेने के लिए कांवरियों की कतार लंबी लग गयी थी. कांवरियों को प्रवेश कार्ड में जलार्पण का समय भी सोमवार को दिया जा रहा था. दुम्मा गेट से दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक 46,000 कांवरिये बाबा नगरी की ओर चल पड़े थे.
रिमझिम फुहारों में सोमवारी को जल चढ़ाने के लिए कांवरिये बगैर रुके-थके चलते गये. सोमनाथ भवन से पहले होल्डिंग प्वाइंट को भी शाम चार बजे ही चालू कर कांवरियों से ठहराव के लिए अपील शुरू कर दी गयी. बोल बम, बढ़े कदम-पहुंच गये हम…, जय शिव के जयकारे से पूरा कांवरिया पथ गुंज रहा था.
कांवरिया पथ भीड़ इतनी थी कि दुम्मा गेट, सोमनाथ भवन, कलकतिया, सरासनी व खिजुरिया के पास पुलिस जवान जगह-जगह खड़े होकर कांवरियो से नियंत्रित होकर चलने की अपील कर रहे थे.भीड़ को देखते हुए खिजुरिया गेट व दुम्मा गेट में कांवरिया पथ पर बाइक प्रवेश में पूरी तरह रोक लगा दी गयी. कांवरिया पथ पर भीड़ से अनुमान लगाया जा रहा कि दूसरी सोमवारी को पहली सोमवारी से अधिक भीड़ बाबा नगरी में उमड़ेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola