दुर्घटना के बाद मारपीट व छिनतई, एफआइआर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Jul 2019 6:53 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : जसीडीह थाना अंतर्गत पछियारी कोठिया गांव में दो पक्षों में मारपीट, छेड़खानी व छिनतई की घटना में दोनों पक्षों ने एफआइआर दर्ज करायी है. दर्ज एफआइआर में प्रथम पक्ष के पीड़ित व्यक्ति ने कहा है कि गांव के चंदन यादव, अरविंद यादव, राम भजन यादव अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर कोठिया की ओर […]
विज्ञापन
देवघर : जसीडीह थाना अंतर्गत पछियारी कोठिया गांव में दो पक्षों में मारपीट, छेड़खानी व छिनतई की घटना में दोनों पक्षों ने एफआइआर दर्ज करायी है. दर्ज एफआइआर में प्रथम पक्ष के पीड़ित व्यक्ति ने कहा है कि गांव के चंदन यादव, अरविंद यादव, राम भजन यादव अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर कोठिया की ओर से जा रहे थे.
इस क्रम में एक कांवरिया की गाड़ी से टक्कर हो गयी और गिर गया. इसके बाद तीनों कांवरियों के साथ उलझ गये और रंगदारी की मांग करने लगा. जिसे सुलझाने के लिए पहुंचा तथा रंगदारी लेने से मना किया.
इसके बाद उक्त लोग परिवार के अन्य सदस्य समर यादव, कैलाश यादव, वासुदेव यादव, सत्यम यादव आदि को लेकर मेरे कोठिया मोड़ स्थित दुकान में घुसकर पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया. साथ दुकान से 16 हजार रुपये लेकर भाग गये. वहीं जबकि दूसरे पक्ष के समर महतो ने कहा है कि कोठिया माेड़ के पास अरविंद यादव की दुर्घटना हो गयी थी.
घटना को लेकर जसीडीह थाना पहुंचा हुआ था. इसी क्रम में मदन महतो, प्रकाश यादव, दिनेश यादव, रामधनी यादव भी थाना पहुंच कर गाली-गलौज कर मारपीट करते हुए 40,700 रुपये की छिनतई कर ली. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




