कांवरियों को 92 इंद्र वर्षा और विश्राम कुर्सी से मिलेगी राहत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2019 3:00 AM
देवघर : श्रावणी मेला में कांवरिया पथ पर झारखंड प्रवेश द्वार दुम्मा से खिजुरिया तक इस वर्ष विश्राम की कई व्यवस्था की गयी है. कांवरिया पथ के किनारे पहली बार सीमेंट कुर्सियां जगह-जगह लगायी गयी है. अधिकांश कुर्सियां पेड़ों के नीचे छायादार जगह पर लगायी गयी है. कांवरियों को यह कुर्सियां राहत दिलायेगी. कांवरिया पथ […]
देवघर : श्रावणी मेला में कांवरिया पथ पर झारखंड प्रवेश द्वार दुम्मा से खिजुरिया तक इस वर्ष विश्राम की कई व्यवस्था की गयी है. कांवरिया पथ के किनारे पहली बार सीमेंट कुर्सियां जगह-जगह लगायी गयी है. अधिकांश कुर्सियां पेड़ों के नीचे छायादार जगह पर लगायी गयी है. कांवरियों को यह कुर्सियां राहत दिलायेगी.
कांवरिया पथ पर इस वर्ष कुल 92 इंद्र वर्षा लगायी गयी है. धूप में चलने वाले कांवरियों की थकान यह इंद्र वर्षा मिटायेगी. कांवरिया पथ पर 256 शौचालय व स्नानागार को रंग-रोगन कर तैयार किया गया है. स्वच्छता बनाये रखने के लिए 54 स्थानों पर डस्टबीन रखी जा रही है. पेयजल के लिए बंद पड़े चापानलों को चालू किया गया है, हालांकि अभी भी चापानल कोे फाइनल टच नहीं दिया गया है. दुम्मा गेट प्रवेश करने के बाद कांवरियों को एक्सेस कार्ड देने के लिए टोल गेट तैयार कर दिया गया है. जलार्पण के लिए कांवरियों को एक्सेस कार्ड दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










