गोड्डा के सरवा गांव में पुलिस का जन संवाद, सुनीं लोगों की शिकायतें

जन संवाद कार्यक्रम
Godda News: झारखंड के गोड्डा जिले के सरवा गांव में शनिवार को पुलिस ने जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान साइबर अपराध से बचाव और महिला सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया गया.
पोड़ैयाहाट से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
Godda News: गोड्डा के पोड़ैयाहाट थाना अंतर्गत सरवा गांव में पुलिस और आम जनता के बीच आपसी विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में पुलिस इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक और थाना प्रभारी महावीर पंडित ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना.
ग्रामीणों ने रखीं अपनी समस्याएं
जन संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में शराब बिक्री, तेज रफ्तार गाड़ियों और चोरी जैसी समस्याओं को पुलिस के सामने रखा. पुलिस अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और समाधान का आश्वासन दिया. इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य सजा देना नहीं, बल्कि लोगों की सुरक्षा और मदद करना है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे पुलिस को अपना दोस्त समझें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें.
साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी
पुलिस ने ग्रामीणों को साइबर क्राइम से बचाव के तरीके बताए. उन्होंने कहा कि ओटीपी, पासवर्ड और बैंक डिटेल किसी से साझा न करें. किसी भी तरह के ऑनलाइन फ्रॉड की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें. साथ ही आपात स्थिति में डायल 112 सेवा का उपयोग करने की जानकारी दी. यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध है और घटनास्थल पर त्वरित पुलिस सहायता पहुंचाती है.
महिला सुरक्षा पर विशेष जोर
महिला सुरक्षा पर विशेष चर्चा करते हुए महावीर पंडित ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों से संबंधित अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ या किसी भी तरह के उत्पीड़न की शिकायत पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी. उन्होंने महिला हेल्पलाइन 181 और वन स्टॉप सेंटर की जानकारी भी दी.
आगे भी होंगे इस तरह के कार्यक्रम
कार्यक्रम में रजनीश कुमार समेत थाना के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे. ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के संवाद से पुलिस और जनता के बीच की दूरियां कम होगी. थाना प्रभारी ने कहा कि भविष्य में भी गांव-गांव जाकर इस तरह के जन संवाद किए जाएंगे जिससे कि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके और शांति व्यवस्था बनी रहे.
यह भी पढ़ें: रामगढ़ : पतरातू की महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा सिद्धिटेक स्किल्ड, हुनर से मिल रही नई पहचान
यह भी पढ़ें: आईजीएसटी सेटलमेंट के बाद झारखंड को मिले 797 करोड़ रुपये, पिछले साल के मुकाबले 6% बढ़ोतरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










