आज लांच होगा बाबाधाम एप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2019 3:05 AM
देवघर : श्रावणी मेले में कांवरियों को सूचना तकनीक का पूरा-पूरा लाभ दिया जा रहा है. कांवरियों की सुविधा के लिए प्रशासनिक स्तर पर बाबाधाम एप तैयार किया गया है. जानकारी के अनुसार इस एप को शनिवार को लांच किया जायेगा. यह एप कांवरियों को सुल्तानगंज से देवघर यात्रा के बारे में जानकारी देगा. पहली […]
देवघर : श्रावणी मेले में कांवरियों को सूचना तकनीक का पूरा-पूरा लाभ दिया जा रहा है. कांवरियों की सुविधा के लिए प्रशासनिक स्तर पर बाबाधाम एप तैयार किया गया है. जानकारी के अनुसार इस एप को शनिवार को लांच किया जायेगा. यह एप कांवरियों को सुल्तानगंज से देवघर यात्रा के बारे में जानकारी देगा.
पहली बार इस एप के माध्यम से लोग जान पायेंगे कि सुल्तानगंज से अबतक कितनी दूरी तय कर ली है. बाबा मंदिर तक पहुंचने में कितनी दूरी और तय करनी होगी. यह जानकारी आपको तब मिलेगी, जब आप कांवरिया पथ में होंगे. यही नहीं पिछली बार के तय इस एप में पर्यटन स्थल, आवश्यक दूरभाष नंबर, क्यू माॅनिटरिंग यानि रूट लाइन में कांवरियों की कितनी लंबी कतार है, मौसम आदि के बारे में जानकारी मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










