देवघर : हीलियम बैलून में लगेगा उच्च क्षमतावाला कैमरा

देवघर : राजकीय श्रावणी मेला-2019 को लेकर शासन व प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. कार्यों की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है. जिला प्रशासन के अनुसार, कांवरिया पथ व रूट लाइन में रोशनी के पुख्ता इंतजाम के लिए आस्का लाइट के अलावा हाइमास्ट लाइट लगायी जायेगी. श्रद्धालुओं […]
देवघर : राजकीय श्रावणी मेला-2019 को लेकर शासन व प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. कार्यों की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है.
जिला प्रशासन के अनुसार, कांवरिया पथ व रूट लाइन में रोशनी के पुख्ता इंतजाम के लिए आस्का लाइट के अलावा हाइमास्ट लाइट लगायी जायेगी. श्रद्धालुओं की भीड़ व सुरक्षा को देखते हुए शिवगंगा पर हाइमास्ट लाइट विशेष रूप से लगायी जा रही है. रूट लाइन में नंदन पहाड़ के बाद चमारीडीह से कुमैठा तक करीब दो दर्जन से ज्यादा आस्का लाइट लगाने के लिए कार्यों का आवंटन कर दिया गया है.
कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए झारखंड का प्रवेश द्वार दुम्मा व शिवगंगा तट पर दो हीलियम बैलून लगाये जायेंगे. हीलियम बैलून में उच्च क्षमता वाला कैमरा भी काम करेगा. हीलियम बैलून में लगे कैमरे का नियंत्रण केंद्रीय नियंत्रण कक्ष में होगा. केंद्रीय नियंत्रण कक्ष पल-पल की जानकारी लेगा. आवश्यकता अनुसार कांवरियों की सुविधा व सुरक्षा पर विशेष रूप से फोकस किया जायेगा.
देवघर-बासुकिनाथ पैदल मार्ग पर बिछेगा बालू
श्रावणी मेला में देवघर-बासुकिनाथ पैदल कांवरिया मार्ग पर बालू बिछाने का काम जल्द शुरू किया जायेगा. इसके लिए देवघर-बासुकीनाथ मार्ग पर कई जगह बालू गिराया गया है. देवघर-बासुकिनाथ एनएच सड़क के किनारे पांच फीट चौड़ी परिधि में बालू बिछाया जायेगा. श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में कांवरिया कांवर लेकर बाबाधाम से बासुकिनाथ जाते हैं. इस दौरान पक्की सड़क पर चलने से कांवरियों को परेशानी होती है तथा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है.
इसी वजह से एनएच द्वारा 44 किलोमीटर तक इस पैदल मार्ग पर बालू बिछाने का टेंडर निकाला गया है. विभाग से बालू पूरी तरह कंकड़ रहित बिछाने का निर्देश दिया गया है. मेला चालू होने से दो दिन पहले बालू को 44 किलोमीटर तक बिछा देना है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




