घर में घुस कर मारपीट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jun 2019 3:12 AM
देवघर : बरमसिया के साकेत बिहार निवासी कृष्णा गुप्ता पिता शंकर गुप्ता ने पानी की जार लेने की बात पर घर में घुस कर मारने की शिकायत की है. उसने बताया कि वह 19 जून की सुबह 10:30 बजे पानीे की जार लेने की बात पर महेश कुमार वर्णवाल, सौरभ कुमार, अंकु कुमार मारपीट करने […]
देवघर : बरमसिया के साकेत बिहार निवासी कृष्णा गुप्ता पिता शंकर गुप्ता ने पानी की जार लेने की बात पर घर में घुस कर मारने की शिकायत की है. उसने बताया कि वह 19 जून की सुबह 10:30 बजे पानीे की जार लेने की बात पर महेश कुमार वर्णवाल, सौरभ कुमार, अंकु कुमार मारपीट करने पर उतर आये. मुहल्ले के लोगों ने समझा-बुझा कर शांत कर दिया.
लेकिन दिन के चार बजे पुन: दो अज्ञात लोगों के साथ रड व लाठी लेकर मेरा घर घुस गया. मुझे व मेरे अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ मारपीट करने लगे. हम लोगों के द्वारा हो हल्ला करने पर भाग गये. जाते-जाते पुलिस के पास शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










