क्लोनिंग में मजदूरों के एटीएम कार्ड का इस्तेमाल

देवघर : एटीएम कार्ड का क्लोनिंग कर ठगी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. साइबर ठग ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरों के एटीएम कार्ड को क्लोनिंग में इस्तेमाल कर रहे हैं. मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा व जगतपुर में बड़े पैमाने पर रामगढ़, जामा, तालझारी समेत आसपास वैसे मजदूरों का एटीएम कार्ड खरीद […]
देवघर : एटीएम कार्ड का क्लोनिंग कर ठगी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. साइबर ठग ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरों के एटीएम कार्ड को क्लोनिंग में इस्तेमाल कर रहे हैं. मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा व जगतपुर में बड़े पैमाने पर रामगढ़, जामा, तालझारी समेत आसपास वैसे मजदूरों का एटीएम कार्ड खरीद रहे हैं.
जिनका बैंक खाता जम्मू कश्मीर व हिमाचल प्रदेश इलाके में खुला है. ये मजदूर साल के तीन माह में प्रदेश में काम करते हैं, इनकी मजदूरी बैंक खाते में ही भुगतान किया जाता है. इन दिनों जब यह मजदूर अपने घर लौटे हैं तो साइबर ठग इन्हें झांसे में लेकर इनके एटीएम कुछ रुपये में खरीद रहे हैं. इस एटीएम कार्ड को साइबर ठग अन्य ग्राहकों के एटीएम का डिटेल्स लेकर क्लोनिंग मशीन से डाटा ट्रांसफर कर क्लोन कार्ड तैयार कर रहा है. मजदूर के इस क्लोन कार्ड के जरिये एटीएम से पैसे निकाले जा रहे हैं, साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग भी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




