देवघर : पर्यटन स्थलों की खूबसूरती पर गंदगी का ग्रहण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jan 2019 7:06 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : मंगलवार को देवघर के पर्यटन स्थल त्रिकुट पहाड़, तपोवन, नंदन पहाड़ आदि जगहों पर देवघर व आसपाससे हजारों लोगों ने नववर्ष पर जश्न मनाया गया. लोगों ने नॉन वेज से लेकर पुआ-पकवान छक कर खाया. लेकिन, बुधवार को गंदगी पर्यटन स्थलों पर पसरी रही. पर्यटन स्थलों के आसपास की गंदगी की सफाई करने […]
विज्ञापन
देवघर : मंगलवार को देवघर के पर्यटन स्थल त्रिकुट पहाड़, तपोवन, नंदन पहाड़ आदि जगहों पर देवघर व आसपाससे हजारों लोगों ने नववर्ष पर जश्न मनाया गया. लोगों ने नॉन वेज से लेकर पुआ-पकवान छक कर खाया. लेकिन, बुधवार को गंदगी पर्यटन स्थलों पर पसरी रही. पर्यटन स्थलों के आसपास की गंदगी की सफाई करने वाला कोई नहीं था.
पर्यटन स्थल पर साफ-सफाई का कोई इंतजाम नहीं होने की वजह से पर्यटकों को दूसरे दिन परेशानियों का सामना करना पड़ा. इतना ही नहीं, नंदन पहाड़ पर सुबह-सुबह दौड़ लगाने व व्यायाम कर सेहत बनाने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
पर्यटन स्थलों पर सफाई व डस्टबिन की व्यवस्था नहीं: नंदन पहाड़ व त्रिकुट पहाड़ पर डस्टबिन का प्रबंध नहीं रहने के कारण पिकनिक स्पॉट पर लोग गंदगी छोड़कर चले गये. वहीं दूसरे दिन सफाई नहीं होने से पर्यटन स्थलों की खूबसूरती पर दाग लग रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




