शहर में चार से सात घंटे तक नहीं रहेगी बिजली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Oct 2018 7:43 AM
देवघर : आरडीएपी-डीआरपी पार्टू टू व आइपीडीएस योजना के अंतर्गत गुरुवार को केबल वर्क के कारण शहरी क्षेत्र के तीन अलग-अलग फीडर क्षेत्र में चार से सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. सर्वप्रथम बैजनाथपुर फीडर एक नंबर क्षेत्र के शहीद आश्रम व कालीरखा क्षेत्र में दिन के 11 बजे से आंशिक रूप से बिजली […]
देवघर : आरडीएपी-डीआरपी पार्टू टू व आइपीडीएस योजना के अंतर्गत गुरुवार को केबल वर्क के कारण शहरी क्षेत्र के तीन अलग-अलग फीडर क्षेत्र में चार से सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. सर्वप्रथम बैजनाथपुर फीडर एक नंबर क्षेत्र के शहीद आश्रम व कालीरखा क्षेत्र में दिन के 11 बजे से आंशिक रूप से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
वहीं कुंडा फीडर क्षेत्र अंतर्गत करनीबाग व कुंडा क्षेत्र में दिन के 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इसके अलावा डाबरग्राम दो नंबर व कॉलेज दो नंबर फीडर क्षेत्र में अंडरग्राउंड केबलिंग कार्य की वजह से दिन के 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी.
इस कारण डाबरग्राम दो नंबर क्षेत्र के नेताजी रोड, शैलबाला राय रोड,बाजला चौक, बंपास टाउन, बिगबाजार अौर कॉलेज दो नंबर फीडर क्षेत्र अंतर्गत रानीकोठी, कृष्णापुरी, सर्कुलर रोड आदि में सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. यह जानकारी जेई वैकुंठ दास व जेई आशीष पटेल ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










