ePaper

मास्टर माइंड को तलाश रहा साइबर सेल

Updated at : 02 Sep 2018 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
मास्टर माइंड को तलाश रहा साइबर सेल

देवघर : शनिवार को मोहनपुर थाना क्षेत्र के बरदेहिया गांव व मोहनपुरहाट के समीप साइबर सेल पुलिस की छापेमारी हुई. छापेमारी में मोहनपुर थाने की पुलिस भी शामिल थी. संयुक्त छापेमारी में पुलिस को इस इलाके के साइबर ठगों का मास्टर माइंड की तलाश है. मास्टर माइंड की तलाश में पुलिस बरदेहिया व त्रिकुट पहाड़ […]

विज्ञापन

देवघर : शनिवार को मोहनपुर थाना क्षेत्र के बरदेहिया गांव व मोहनपुरहाट के समीप साइबर सेल पुलिस की छापेमारी हुई. छापेमारी में मोहनपुर थाने की पुलिस भी शामिल थी. संयुक्त छापेमारी में पुलिस को इस इलाके के साइबर ठगों का मास्टर माइंड की तलाश है. मास्टर माइंड की तलाश में पुलिस बरदेहिया व त्रिकुट पहाड़ के जंगल इलाके में छानबीन की, लेकिन पुलिस की भनक लगते ही साइबर ठग भाग निकले. पुलिस को सूचना मिली है कि इस इलाके साइबर ठगों का मास्टर माइंड साइबर ठगों का पूरा गिरोह संचालित करता है,

जिसके जरिये मास्टर माइंड ने साइबर ठगी के जरिये लाखों रुपये की संपत्ति अर्जित की है. पुलिस इस मास्टर माइंड के बारे में साक्ष्य जुटा ली है, साथ ही मोहनपुर अंचल कार्यालय से अवैध संपत्ति का पता करने के लिए सहयोग मांगी गयी है. मोहनपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि बरदेहिया व मोहनपुरहाट के समीप रहने वाले साइबर ठगों के मास्टर माइंड को चिन्हित कर लिया गया है. पुलिस ने काफी साक्ष्य भी जुुटाया है. साइबर ठग के अवैध संपत्ति के बारे में अंचल कार्यालय से सहयोग मांगी गयी है. शनिवार को मास्टर माइंड की तलाश में कई जगह छापेमारी हुई है. जल्द ही इस ठग को गिरफ्तार किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola