Deoghar news : कापिल मठ में जुटे विभिन्न प्रांतों के सन्यासी, स्वामी भाष्कर आरण्य को किया नमन

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : कापिल मठ में जुटे  विभिन्न प्रांतों के सन्यासी, स्वामी भाष्कर आरण्य को किया नमन

मधुपुर के बावन बीघा स्थित कापिल मठ में विभिन्न प्रांतों के साधु सन्यासी जुटे और परंपरा के अनुसार सन्यासी षोडशी सेवा का आयोजन किया. स्वामी जी ने 22 फरवरी को महासमाधि ली थी.

विज्ञापन

मधुपुर . शहर के बावन बीघा स्थित विश्व प्रसिद्ध सांख्य योग साधना स्थली कापिल मठ में सोमवार को साधु परंपरा के अनुसार संन्यासी षोडशी सेवा का आयोजन किया गया. बताया जाता है कि पिछले 40 वर्षो से कापिल मठ के गुफा में रहकर स्वामी भाष्कर आरण्य ने साधना की. वहीं 84 वर्ष की आयु में पिछले 22 फरवरी को उन्होंने महासमाधि ली. इसी को लेकर साधु -सन्यासी परंपरा के अनुसार सोलहवें दिन सन्यासी षोड़शी सेवा का आयोजन किया गया. इस दौरान देश के विभिन्न प्रांतों से सन्यासी मधुपुर स्थित मठ में पहुंचे थे. संन्यासियों ने श्रीमद् स्वामी भाष्कर आरण्य से जुड़ी स्मृतियों को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी. इस दौरान संन्यासियों ने सांख्य- योग के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की. वहीं सन्यासी समाज की उपस्थिति में श्रीमद् स्वामी करुणा आरण्य को मठ के नये अध्यक्ष के रूप में स्वामी मैत्री आरण्य ने घोषणा की. मौके पर स्वामी भाष्कर आरण्य के संभावित उत्तराधिकारी माने जाने वाले स्वामी करुणा आरण्य को तिलक लगाकर लोगों ने माला पहनाया. अब वह मठ के अध्यक्ष के रूप में प्राचीन समय से चली आ रही सांख्य-योग की परंपरा को आगे बढ़ायेंगे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola