वॉलिंटियर्स के रूप में सहयोग नहीं करने वाले शिक्षक से बीडीओ ने मांगा स्पष्टीकरण

Author Uday kant singh|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

झारखंड के पालोजोरी में चुनाव कार्य में सहयोग न करने वाले शिक्षक मुकेश कुमार से बीडीओ ने स्पष्टीकरण मांगा और उनका वेतन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि पालोजोरी

आपके शहर में

विज्ञापन

बीडीओ सह सहायक निर्वाचन निबंधक पार्थ नंदन ने एसआईआर के कार्य में अपेक्षित सहयोग नहीं करने वाले वलिंटियर शिक्षिक मुकेश कुमार से स्पष्टीकरण मांगते हुए उनका वेतन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है. मुकेश कुमार पालोजोरी के मतदान केंद्र संख्या 204 स्थित अनारकली प्लस टू स्कूल में पदस्थापित हैं. बीडीओ ने सहायक शिक्षक मुकेश कुमार से स्पष्टीकरण मांगते हुए डीडीओ सह बीइइओ अमिताभ झा को उक्त शिक्षक का वेतन अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्देश दिया है. बीडीओ ने पत्र द्वारा कहा है कि वॉलिंटियर्स के रूप में नामित मुकेश कुमार को बीएलओ का सहयोग प्रदान करने को कहा गया है. लेकिन बीएलओ व सुपरवाइजर ने बीडीओ को सूचना दी है कि उक्त वालंटियर द्वारा उन्हें सहयोग नहीं किया जा रहा है. बीडीओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए उक्त शिक्षक से स्पष्टीकरण पुछते हुए कहा है कि आखिर किन परिस्थितियों में सहयोग नहीं किया जा रहा है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola