बीएलओ-बीएलए टू की बैठक में एसआइआर कार्यों की हुई समीक्षा

Author Balram|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन
बीएलओ-बीएलए टू की बैठक में एसआइआर कार्यों की हुई समीक्षा

बीएलओ से जानकारी लेते बीडीओ अजय कुमार दास | Prabhat Khabar Network

मधुपुर में बीएलओ और बीएलए टू की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें मतदाता सूची पुनरीक्षण और एसआइआर कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड व शहरी क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर मंगलवार को बीएलओ एवं बीएलए टू की द्वितीय संयुक्त बैठक सह चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया. पाठशाला का मुख्य उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करना है. साथ ही मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करनी थी. इस दौरान बीडीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अजय कुमार दास ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया. उन्होंने बूथ एजेंटों के साथ द्वितीय संयुक्त बैठक कर एसआइआर से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की जानकारी लेते हुए किये गये कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने बीएलओ के द्वारा प्रारूप एएसडी सूची को सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाया गया. साथ ही अनुपलब्ध एवं संदिग्ध मतदाताओं से संबंधित मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई. मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने और पात्र मतदाताओं के नाम सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिया गया. बीएलओ एवं बीएलए टू की द्वितीय संयुक्त बैठक का संचालन संबंधित मतदान केंद्रों पर किया गया, जिसमें निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी कर्मियों ने भाग लिया. चुनाव पाठशाला के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची पुनरीक्षण, आवश्यक प्रपत्रों के सही निष्पादन तथा आयोग के निर्देशों की जानकारी दी गयी.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola