Deoghar News : गैलन में पेट्रोल-डीजल बेचने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी, पंपों की होगी औचक जांच

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : गैलन में पेट्रोल-डीजल बेचने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी, पंपों की होगी औचक जांच

जिले में गैलन, बोतल या अन्य डिब्बों में पेट्रोल-डीजल की बिक्री को लेकर परिवहन विभाग सख्त हो गया है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीटीओ शैलेश प्रियदर्शी ने सोमवार को अपने कार्यालय में एमवीआइ समेत विभागीय कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर: जिले में गैलन, बोतल या अन्य डिब्बों में पेट्रोल-डीजल की बिक्री को लेकर परिवहन विभाग सख्त हो गया है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीटीओ शैलेश प्रियदर्शी ने सोमवार को अपने कार्यालय में एमवीआइ समेत विभागीय कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में पेट्रोल पंपों पर नियमों के पालन की स्थिति, डीलरों की निबंधन प्रक्रिया और दस्तावेज जमा करने में हो रही देरी जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी. डीटीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाये कि कहीं भी गैलन, बोतल या अन्य बर्तनों में पेट्रोल-डीजल की बिक्री तो नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि यदि कोई पंप वाहन के अलावा किसी अन्य बर्तन में तेल बेचता पाया जाता है, तो उसके लाइसेंस को रद्द करने की अनुशंसा की जायेगी. इस कार्य के लिए मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआइ) अमित कुमार झा व प्रथम कुमार रजवार को जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण करने की जिम्मेदारी दी गयी है. दोनों अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे सभी पंपों का दौरा कर विस्तृत रिपोर्ट विभाग को सौंपें. निरीक्षण के दौरान यह भी देखा जायेगा कि पेट्रोल पंपों पर आम उपभोक्ताओं के लिए निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध हैं या नहीं. इसमें शौचालय, यूरिनल, स्वच्छ पेयजल, प्राथमिक उपचार बॉक्स, वाहनों में हवा भरने की सुविधा, फोन कॉल की सुविधा तथा प्रदूषण जांच केंद्र जैसी आवश्यक सुविधाओं की जांच शामिल है. डीटीओ ने कहा कि इन सुविधाओं का होना अनिवार्य है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. वहीं इन सुविधाओं को पंप चालकों को नि:शुल्क उपलब्ध कराना है, अगर इसके लिए शुल्क लिये जा रहे हैं या फिर सुविधा नहीं है तो भी कार्रवाई होगी. इसके साथ ही डीटीओ ने अधिकारियों को प्रतिदिन वाहन जांच अभियान चलाने का भी निर्देश दिया, ताकि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके. बैठक में प्रधान लिपिक बिमल कुमार सिंह, राजीव रंजन, संजीत कुमार, पुनीत कुमार, सड़क सुरक्षा विभाग से शिव कुमार राय, अजय कुमार, परविंद कुमार समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित थे. हाइलाइट्स डीटीओ ने एमवीआई समेत विभागीय कर्मियों के साथ की समीक्षा बैठक

विज्ञापन
Sanjeev Mishra

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola