Deoghar news : शिविर में 96 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच, पांच के हीमोग्लोबिन कम पाये गये

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : शिविर में 96 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच, पांच के हीमोग्लोबिन कम पाये गये

अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में सोमवार को शिविर आयोजित कर पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गयी. जांच में एक भी हाइ रिस्क गर्भवती महिला चिह्नित नहीं हुई.

विज्ञापन

मधुपुर . अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में सोमवार को शिविर आयोजित कर पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गयी. शिविर में महिला चिकित्सक डॉ. अविजा निगार ने 96 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की. इस दौरान गर्भवती महिलाओं की रूटीन जांच, ब्लड प्रेशर, एचआइवी, वजन आदि की जांच की. जांच में एक भी हाइ रिस्क गर्भवती महिला चिह्नित नहीं हुई. पांच गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन कम पाया गया. वहीं 52 महिला को अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा गया. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. शाहिद ने अभियान में काउंसेलिंग के बारे में जानकारी दी. प्रसव के बाद परिवार कल्याण के तरीके के बारे में भी विस्तार से बताया गया. बताया कि अभियान में प्रत्येक महीने की नौ तारीख के अलावा जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का महीने के अंतिम बुधवार को भी जांच करके इलाज किया जाता है. समय पर इन खतरों की पहचान करके बहुत सी जटिलताओं को कम किया जाता है. शिविर में गर्भवती महिलाओं को जांच बाद आयरन की गोली, कैल्शियम, विटामिन की दवा भी मुफ्त में दी गयी. गर्भवती महिलाओं के हीमोग्लोबिन व खून के अन्य जांच नि:शुल्क किया गया. मौके पर प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक आलोक नाथ, परिचारिका श्रेणी ए सरिता कुमारी, मीसा भारती, डिंपल कुमारी, अनीता मुर्मू, मलय खां, शोएब आलम, अविनाश कुमार समेत बीटीटी, सहिया साथी व सहिया मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola