deoghar news : फर्जी अधिकारी बनकर फंसाते थे लोगों को, साइबर ठगी करते 12 आरोपी पकड़ाये
Published by : ASHISH KUNDAN Updated At : 28 Mar 2025 7:40 PM
साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर जसीडीह थाना क्षेत्र के रायडीह गांव के समीप जंगल में छापेमारी की. इस दौरान 10 साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया तथा दो किशोरों को निरुद्ध किया गया. ये सभी फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर लोगों से साइबर ठगी कर रहे थे.
वरीय संवाददाता, देवघर : साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर जसीडीह थाना क्षेत्र के रायडीह गांव के समीप जंगल में छापेमारी की. इस दौरान 10 साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया तथा दो किशोरों को निरुद्ध किया गया. ये सभी फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर लोगों से साइबर ठगी कर रहे थे. गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर 10 आरोपितों को कोर्ट में पेश कराया गया तथा कोर्ट के निर्देश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं निरुद्ध किये गये दोनों किशोरों को जेजे बोर्ड में पेश कराया गया तथा बोर्ड के निर्देश पर उसे बाल सुधार गृह दुमका भेजा गया. पुलिस मीडिया सेल ने जानकारी दी है कि गिरफ्तार आरोपितों में पथरड्डा ओपी क्षेत्र के झुनाकी गांव निवासी सिकंदर कुमार दास, घघरजोर गांव निवासी प्रफुल्ल कुमार दास, सारठ थाना क्षेत्र के रंगामटिया गांव निवासी बबलू कुमार दास, सारठ के ही फुलचुवां गांव निवासी अनिल महरा, रिखिया थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव निवासी सुधीर मोदी, मोहनपुर थाना क्षेत्र के जयसिंघाडीह गांव निवासी सुनील यादव, पाथरौल थाना क्षेत्र के मलमला गांव निवासी उज्जवल कुमार दास, रुपाबाद गांव निवासी राजेश दास, दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के बड़ा डुमरिया गांव निवासी कासेद अंसारी व मो शबाद अंसारी शामिल हैं. इन आरोपितों के पास से छापेमारी टीम द्वारा 16 मोबाइल सहित 15 सिम कार्ड जब्त किये गये. जांच में इनलोगों के पास से बरामद मोबाइल नंबरों के विरुद्ध ऑनलाइन शिकायतें दर्ज मिली हैं. पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे फर्जी क्रेडिट कार्ड अधिकारी बनकर फर्जी मोबाइल नंबर से उपभोक्ताओं को कॉल कर झांसे में लेते थे व केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर ठगी करते थे. इसके अलावा फर्जी बैंक व कस्टमर अधिकारी बनकर भी ग्राहकों को झांसे में लेकर साइबर ठगी करते हैं. छापेमारी टीम में साइबर थाने के पदाधिकारी सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे. हाइलाइट्स -जसीडीह थाना क्षेत्र के रायडीह गांव के समीप जंगल में गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी -16 मोबाइल सहित 15 सिम कार्ड जब्त, जब्त मोबाइल नंबरों के विरुद्ध मिली ऑनलाइन शिकायतें
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










