बेगूसराय में BCECE परीक्षा को लेकर डीएम ने अधिकारियों को कदाचार मुक्त परीक्षा कराने का दिया सख्त निर्देश

Updated:
विज्ञापन
Begusarai News Regarding the BCECE exam DM gave strict

बैठक की तस्वीर

Begusarai News : बेगूसराय में बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, पटना द्वारा आयोजित बीसीईसीई (पीसीबी, पीसीएम एवं पीसीएमबी) 2026 परीक्षा को लेकर बेगूसराय जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है.

विज्ञापन

Begusarai News : (विकाश मिश्रा) बेगूसराय में बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, पटना द्वारा आयोजित बीसीईसीई (पीसीबी, पीसीएम एवं पीसीएमबी) 2026 परीक्षा को लेकर बेगूसराय जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर कारगिल विजय सभा भवन में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई.

दंडाधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को दिए गए विशेष निर्देश

बैठक में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को आगामी 30 मई को होने वाली परीक्षा के निष्पक्ष संचालन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए. जिला पदाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

सभी परीक्षा केंद्रों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

डीएम ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और परीक्षार्थियों की सघन जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रश्नपत्रों की सुरक्षित उपलब्धता, परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन और किसी भी प्रकार के कदाचार को रोकने के लिए हर स्तर पर विशेष सतर्कता बरती जाए.

गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन करने का निर्देश

जिला पदाधिकारी ने सभी केंद्राधीक्षकों और प्रतिनियुक्त अधिकारियों को परीक्षा संचालन से संबंधित निर्धारित गाइडलाइन का पूरी सख्ती के साथ पालन सुनिश्चित करने को कहा. साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई.

आपसी समन्वय और त्वरित कार्रवाई पर जोर

बैठक के दौरान परीक्षा अवधि में आपसी समन्वय बनाए रखने, किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने और पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने पर विशेष जोर दिया गया. प्रशासनिक अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराया जाएगा, ताकि अभ्यर्थियों को निष्पक्ष माहौल मिल सके.

Also Read : नालंदा में इबोला वायरस को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन