बेगूसराय: बखरी में सहायक डाकपाल के पुत्र नीतीश ने क्रैक की नीट परीक्षा, डाक विभाग के कर्मियों ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

Author Vikash Kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

नीट यूजी पास करने पर डाककर्मी नितीश करते हुए सम्मानित | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बखरी, बेगूसराय में सहायक डाकपाल के पुत्र नीतीश कुमार ने NEET UG परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है. उनकी इस उपलब्धि पर डाक विभाग और गांववासियों ने खुशी मनाई और उन्हें सम्मानित किया.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय जिले के बखरी उपडाकघर बाजार अंतर्गत शाखा डाकघर गमहरिया के सहायक डाकपाल जनार्दन यादव के पुत्र नीतीश कुमार ने प्रतिष्ठित नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है. नीतीश की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि उन्होंने भारतीय डाक विभाग और पूरे गांव-समाज का नाम भी क्षेत्र में रोशन किया है.

विज्ञापन

डाक परिवार ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

नीतीश कुमार की इस शानदार सफलता पर उप डाकघर बखरी बाजार के डाक परिवार के सदस्यों में भारी उत्साह देखा गया. डाक विभाग के सहकर्मियों और अधिकारियों ने नीतीश के आवास पर पहुंचकर उन्हें मिठाई खिलाई और खुशी का इजहार किया. इस दौरान होनहार छात्र को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और चिकित्सकीय क्षेत्र में शानदार करियर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिए गए.

समारोह में डाक विभाग के कई कर्मी रहे मौजूद

इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से शाखा डाकपाल बगरस चंद्रशेखर प्रसाद कुशवाहा, प्रदीप झा, सहायक शाखा डाकपाल जनार्दन यादव, शाखा डाकपाल गमहरिया बिंदेश्वरी यादव, शाखा डाकपाल सोनमा उपेंद्र महतो तथा सहायक शाखा डाकपाल सुम्भा मनीष कुमार सहित भारतीय डाक विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है सफलता

इस मौके पर उपस्थित डाक परिवार के सदस्यों ने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर नीतीश कुमार द्वारा हासिल की गई यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए बेहद प्रेरणादायक साबित होगी. उनकी इस कड़ी मेहनत और उपलब्धि से न केवल उनके माता-पिता, बल्कि भारतीय डाक विभाग और पूरे बखरी क्षेत्र का गौरव बढ़ा है. सभी प्रबुद्ध जनों ने नीतीश को चिकित्सा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने का आशीर्वाद दिया.

Also Read: बेगूसराय : बारिश में टूटी सड़क, ग्रामीणों ने खुद शुरू किया मरम्मत अभियान


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन