बेगूसराय : बाढ़ग्रस्त घोषित करने समेत कई मांगों को लेकर CPI का प्रदर्शन, डीएम से वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त
प्रदर्शन करते भाकपा कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
बेगूसराय को बाढ़ग्रस्त घोषित करने, सामुदायिक किचन में सुधार, स्वास्थ्य व पशु चारा व्यवस्था, पॉलीथिन शीट, फसल मुआवजा, सस्ते ऋण, रोटी की दुकान और मजदूरों के काम की गारंटी जैसी मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने जिला अधिकारी के समक्ष प्रदर्शन किया. डीएम से वार्ता के बाद आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है.
बेगूसराय जिले को बाढ़ग्रस्त घोषित करो, सामुदायिक किचन में भोजन गुणवत्ता में सुधार करो, बाढ़ प्रभावित लोगों एवं पशुओं के लिए समुचित स्वास्थ्य व्यवस्था एवं पशु चारा की व्यवस्था करो, सभी पीड़ितों के लिए पॉलीथिन शीट की व्यवस्था करो, फसल क्षतिपूर्ति का मुआवजा दो, सस्ते ऋण पर खेती के लिए राशि दो, प्रत्येक पंचायत में सस्ती रोटी की दुकान और मजदूरों को काम की गारंटी दो, बाढ़ ग्रस्त पंचायतों में आवागमन हेतु पर्याप्त नाव की व्यवस्था करो सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा बेगूसराय जिला अधिकारी के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया.
जुलूस और प्रदर्शन की अगुवाई
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का सैकड़ों की संख्या में जुझारू जत्था ट्रैफिक चौक से जमा होकर जुलूस की शक्ल में कचहरी रोड की तरफ कूच किया. आंबेडकर चौक होते हुए सीधा कलेक्ट्रेट के उत्तरी द्वार कैंटीन चौक पर जाकर सभा में तब्दील हो गया.
जुलूस का नेतृत्व पूर्व विधायक व जिला मंत्री अवधेश कुमार राय, पूर्व विधायक रामरतन सिंह, सीपीआई सचिवमंडल सदस्य राजेंद्र चौधरी, सचिवमंडल सदस्य व एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा, प्रताप नारायण सिंह, राजेंद्र सहनी, पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान, संजीव कुमार सिंह व राजेंद्र सहनी संयुक्त रूप से कर रहे थे.
नेताओं के तीखे तेवर
आंदोलनकारी को संबोधित करते हुए सीपीआई जिला मंत्री अवधेश कुमार राय ने कहा कि बेगूसराय जिला का 40 पंचायत जो नगर वार्ड 5 लाख की आबादी गंगा में डूब चुका है और सरकार का राहत कार्य बिल्कुल ही नगन्य है.
पूर्व विधायक रामरतन सिंह ने कहा कि मंत्री व मुख्यमंत्री यहां आकर बाढ़ क्षेत्र को देखकर गए, लेकिन जो समुचित व्यवस्था होनी चाहिए थी, उसके लिए वह कुछ नहीं करके गए, जो दुर्भाग्यपूर्ण है. इस दौरान हजारों कार्यकर्ता आंदोलन पर डटे रहे.
जिलाधिकारी से वार्ता
जिलाधिकारी रिची पांडे से प्रतिनिधिमंडल की वार्ता की गई. इसमें उन्होंने सभी मांगों को पूरा करने एवं बाढ़ पीड़ित घोषित करने के लिए सरकार को लिखने का आश्वासन दिया.
प्रतिनिधिमंडल वार्ता में पूर्व विधायक व सीपीआई जिला मंत्री अवधेश कुमार राय, पूर्व विधायक रामरतन सिंह, पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान, प्रताप नारायण सिंह, राजेंद्र चौधरी, सीपीआई सचिवमंडल सदस्य अमीन हमजा, मनोज पटेल इत्यादि उपस्थित थे.
मौजूद प्रमुख कार्यकर्ता
इस दौरान सचिवमंडल सदस्य प्रताप नारायण सिंह, संजीव कुमार सिंह, प्रह्लाद सिंह, अनिल अनजान, अमरेश कुमार, राकेश कुमार, सत्यम भारद्वाज, अंकित कुमार, मनोज पटेल, ललिता कुमारी, राजीव रंजन, टुनटुन दास, कृष्ण कुमार डब्लू, भूषण सिंह, राजेश कुमार, रजनीश कुमार, प्रदीप कुमार चिंटू, रामधार सिंह, रामाधार कुंवर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए