बेगूसराय : गंगा का जलस्तर घटा, फिर भी बछवाड़ा की 5 पंचायतों में जलजमाव; सड़कें डूबीं, आवागमन मुश्किल

Updated:
विज्ञापन

बछवाड़ा के दियारा इलाके में जलजमाव के कारण पानी से होकर गुजरते ग्रामीण

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गंगा नदी का जलस्तर कम होने के बावजूद बछवाड़ा प्रखंड के दियारे इलाके में स्थिति जस की तस बनी हुई है. पांच पंचायतों में सड़कों पर पानी भरा है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. पशु चारे का संकट और बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है.

विज्ञापन

गंगा नदी के जलस्तर में कमी के बावजूद बछवाड़ा प्रखंड स्थित दियारे इलाके के पांच पंचायतों दादूपुर, बिशनपुर, चमथा एक, दो व तीन पंचायत की हालात में सुधार नहीं हुआ है. पंचायत को जोड़ने वाली सड़कों पर भी पानी भरा हुआ है. जिस कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है.

विज्ञापन
गंगा के जलस्तर में कमी के बावजूद समस्या बरकरार,पैदल पानी में पैदल चल रहे हैं स्थानीय लोग | Prabhat Khabar Network
गंगा का जलस्तर घटने के बावजूद दियारा क्षेत्र की सड़कों पर जमा बाढ़ का पानी.

सड़कों पर पानी और आवागमन की समस्या

बाढ़ पीड़ित सरस्वती देवी, मंजू देवी, कामिनी देवी, शांति देवी, दामोदर बिंद, जितेंद्र पासवान, प्रमोद यादव, राजो राय, दुखित राम, मुंशी राय, दुखों पासवान, अनिल कुमार, मनीष कुमार, संजय राय, सुरज पासवान, गिरधारी राय व नागेश्वर राय ने बताया कि गंगा के पानी में कमी आने के बावजूद परेशानी का सबब बना हुआ है. जब पानी अधिक था, तो हमलोग नाव से किसी तरह एक-दूसरे जगह जाते थे, लेकिन पानी कम होने के बाद पैदल ही पानी होकर जाना पड़ता है.

गंगा के जलस्तर में कमी के बावजूद समस्या बरकरार,पैदल पानी में पैदल चल रहे हैं स्थानीय लोग | Prabhat Khabar Network
पानी में पैदल चल रहे स्थानीय लोग

पशु चारे का संकट और बीमारी का खतरा

बाढ़ आने से खेतों में फसल के साथ-साथ मवेशी का चारा पहले ही डूब गया. ऐसी स्थिति में सूखे चारे से किसी तरह मवेशी को आधा पेट भोजन देकर जिंदा रखे हुए हैं. वर्तमान समय में राशन हो या फिर अन्य सामग्री लाने के लिए सोचना पड़ता है.

वर्तमान समय में घर के आसपास पानी का जलजमाव है जो दुर्गंध करता है, जिससे गांव में रहना मुश्किल है. ऐसी स्थिति में बीमार होने का खतरा अधिक हो जाता है.

गंगा के जलस्तर में कमी के बावजूद समस्या बरकरार,पैदल पानी में पैदल चल रहे हैं स्थानीय लोग | Prabhat Khabar Network
बाढ़ के पानी में पैदल चल रहे स्थानीय लोग

विद्यालयों व स्वास्थ्य केंद्र में जलभराव

बाढ़ का पानी घर के आसपास रहने से विषैले जीवों का खतरा हमेशा बना रहता है. स्थानीय उप स्वास्थ्य केंद्र चमथा समेत विभिन्न विद्यालयों में करीब दो से तीन फुट पानी है, जिसे निकलने में समय लगेगा.

जनप्रतिनिधियों पर नाराजगी

उन्होंने जनप्रतिनिधि पर तंज कसते हुए कहा कि दियारे की पांच पंचायत में बाढ़ आने से लगभग सत्तर हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए, लेकिन हमारे विधायक बाढ़ पीड़ितों से मिलने नहीं पहुंचे और ना ही बेगूसराय सांसद ही पहुंच सके. जब चुनाव का समय आता है तो सब के सब हाथ जोड़े रहते हैं, लेकिन बाढ़ के दौरान एक बार भी हाल-चाल पूछने नहीं पहुंचे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन