नालंदा में इबोला वायरस को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

सादर हॉस्पिटाल बिहारशरीफ़
Nalanda News : बिहारशरीफ में इबोला वायरस को लेकर नालंदा जिला स्वास्थ्य महकमा हाई अलर्ट मोड में आ गया है. संभावित खतरे को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. जय प्रकाश सिंह ने जिले के सभी पीएचसी प्रभारियों, अनुमंडल अस्पतालों, रेफरल अस्पतालों और मॉडल सदर अस्पताल के अधीक्षकों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है. स्वास्थ्य विभाग ने संदिग्ध मरीजों की तुरंत स्क्रीनिंग और जांच सुनिश्चित करने को कहा है.
Nalanda News : (रणजीत सिंह) बिहारशरीफ में इबोला वायरस को लेकर नालंदा जिला स्वास्थ्य महकमा हाई अलर्ट मोड में आ गया है. संभावित खतरे को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. जय प्रकाश सिंह ने जिले के सभी पीएचसी प्रभारियों, अनुमंडल अस्पतालों, रेफरल अस्पतालों और मॉडल सदर अस्पताल के अधीक्षकों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है. स्वास्थ्य विभाग ने संदिग्ध मरीजों की तुरंत स्क्रीनिंग और जांच सुनिश्चित करने को कहा है.
फिलहाल जिले में कोई संदिग्ध मरीज नहीं
सिविल सर्जन डॉ. जय प्रकाश सिंह ने स्पष्ट किया कि फिलहाल नालंदा जिले में इबोला वायरस का कोई खतरा नहीं है और अब तक कोई संदिग्ध मरीज भी सामने नहीं आया है. बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है. उन्होंने कहा कि वरीय अधिकारियों से मिले दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी स्वास्थ्यकर्मियों को अलर्ट रहने को कहा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके.
संदिग्ध मरीज मिलने पर तुरंत होगी जांच और इलाज
स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिया है कि यदि कोई संदिग्ध मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचता है तो उसकी स्क्रीनिंग के बाद आवश्यक पैथोलॉजिकल जांच कराई जाए. केस कंफर्म होने की स्थिति में उपलब्ध संसाधनों और दवाओं के आधार पर तत्काल इलाज शुरू किया जाएगा. साथ ही ऐसे मामलों की सूचना तुरंत जिला स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों को देने का आदेश जारी किया गया है.
बेहद खतरनाक और संक्रामक है इबोला वायरस
सिविल सर्जन ने बताया कि इबोला वायरस एक बेहद संक्रामक और घातक वायरल बीमारी है. इसके शुरुआती लक्षणों में तेज बुखार, अत्यधिक कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द और गले में खराश शामिल हैं. वायरस के संपर्क में आने के 2 से 21 दिनों के भीतर इसके लक्षण सामने आ सकते हैं. बीमारी बढ़ने पर मरीज को गंभीर उल्टी, दस्त, डिहाइड्रेशन और शरीर से रक्तस्राव जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से फैलता है वायरस
इबोला वायरस मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति या जानवर के शरीर के तरल पदार्थ जैसे रक्त, लार और पसीने के सीधे संपर्क में आने से फैलता है. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से संक्रमित व्यक्तियों से दूरी बनाए रखने और सावधानी बरतने की अपील की है.
इन लक्षणों को भूलकर भी नजरअंदाज न करें
इबोला वायरस के शुरुआती लक्षणों में अचानक तेज बुखार, ठंड लगना, अत्यधिक थकान, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, सिरदर्द और गले में खराश शामिल हैं. वहीं गंभीर स्थिति में पेट दर्द, लगातार उल्टी-दस्त, शरीर के अंदर और बाहर ब्लीडिंग, नाक और मसूड़ों से खून आना तथा लीवर और किडनी प्रभावित होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सलाह
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को संक्रमित व्यक्तियों से दूरी बनाए रखने, नियमित रूप से हाथ धोने और मास्क-दस्ताने का उपयोग करने की सलाह दी है. इबोला से मृत व्यक्ति के शव को छूने से भी बचने को कहा गया है. साथ ही बंदर, चमगादड़ या अन्य जंगली जानवरों के कच्चे या अधपके मांस के सेवन से परहेज करने की अपील की गई है.
यात्रा से लौटे लोगों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत
स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि यदि कोई व्यक्ति इबोला प्रभावित क्षेत्र से यात्रा करके लौटा है और उसमें ऊपर बताए गए लक्षण दिखाई देते हैं तो वह बिना देरी किए तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या चिकित्सक से संपर्क करे.
Also Read : नवादा में दर्दनाक सड़क हादसा, आमने-सामने बाइक टक्कर में युवक की मौत, दो गंभीर घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










