नालंदा में टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली रफ्तार, 15 दिनों में 1.95 लाख से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग

Updated:
विज्ञापन
नालंदा में टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली रफ्तार, 15 दिनों में 1.95 लाख से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग

Nalanda News : नालंदा जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष स्क्रीनिंग अभियान को अभूतपूर्व गति मिली है. 2 जुलाई से अब तक 1.95 लाख से अधिक लोगों की टीबी जांच की जा चुकी है, जिसका लक्ष्य टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान और उपचार सुनिश्चित करना है.

विज्ञापन

Nalanda News : टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत नालंदा जिले में व्यापक स्तर पर चलाए जा रहे विशेष स्क्रीनिंग अभियान को लगातार गति मिल रही है. जिला पदाधिकारी उदिता सिंह के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी प्रखंडों में घर-घर और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की टीबी जांच कर रही है. अभियान का उद्देश्य टीबी मरीजों की समय पर पहचान कर उनका उपचार शुरू करना तथा संक्रमण की रोकथाम सुनिश्चित करना है, ताकि जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को समय पर हासिल किया जा सके.

प्रतिदिन 26,450 लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में प्रतिदिन 26,450 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके तहत स्वास्थ्यकर्मी, आशा कार्यकर्ता, एएनएम एवं अन्य चिकित्सा दल आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं. विभिन्न सार्वजनिक स्थलों के अलावा समुदाय स्तर पर भी लोगों की जांच की जा रही है.\

2 जुलाई से अब तक 1,95,724 लोगों की जांच

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 2 जुलाई 2026 से शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत अब तक जिले में कुल 1,95,724 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की जा चुकी है. यह आंकड़ा अभियान के प्रति लोगों की बढ़ती भागीदारी और स्वास्थ्य विभाग के सतत प्रयासों को दर्शाता है.

एक दिन में 32 हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग

अभियान के तहत 16 जुलाई 2026 को जिले के सभी प्रखंडों में 32,087 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई, जो निर्धारित दैनिक लक्ष्य से भी अधिक है. अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी इसी गति से अभियान जारी रहेगा.

जनजागरूकता पर विशेष जोर

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, बुखार, वजन कम होना या अन्य टीबी के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं. विभाग का मानना है कि जनसहभागिता और जागरूकता के माध्यम से ही टीबी मुक्त नालंदा और टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है.

Also Read : गया जी : बिजली चोरी करते पकड़े गए दो उपभोक्ता, हजारों रुपये का जुर्माना और FIR दर्ज


विज्ञापन
Kanchan Kumar

लेखक के बारे में

By Kanchan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन