गया जी : बिजली चोरी करते पकड़े गए दो उपभोक्ता, हजारों रुपये का जुर्माना और FIR दर्ज

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Gaya Ji News : शेरघाटी शहर में बिजली विभाग की विशेष टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ कड़ा अभियान चलाया है. इस अभियान के तहत दो उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया है, जिन पर भारी जुर्माना लगाया गया है और FIR दर्ज की गई है.

विज्ञापन

Gaya Ji News : बिजली विभाग की टीम ने शेरघाटी शहर में बिजली चोरी के खिलाफ चलाये गये विशेष अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने अवैध रूप से टोका लगाकर एवं बाईपास कर बिजली का उपयोग करने के आरोप में दो उपभोक्ताओं के खिलाफ शेरघाटी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कनीय अभियंता मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत दोनों आरोपियों पर भारी जुर्माना भी लगाया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

लोहार टोली और शहीद मुहल्ला में छापेमारी, पकड़ा गया अवैध कनेक्शन

विभागीय कनीय अभियंता मृत्युंजय कुमार के अनुसार, पहली कार्रवाई लोहार टोली में की गई, जहां निवासी सैयद अहमद के परिसर की जांच में उन्हें टोका लगाकर अवैध रूप से बिजली चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया. इस मामले में विभाग ने 27,345 रुपये का आकलित जुर्माना लगाते हुए शेरघाटी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

वहीं, दूसरी कार्रवाई शहर के शहीद मुहल्ला (कमाल रोड) में हुई, जहां निवासी पंकज कुमार के खिलाफ भी बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया है. जांच के दौरान उनके द्वारा अवैध रूप से बिजली का उपयोग किये जाने की पुष्टि होने पर विभाग ने 27,711 रुपये का जुर्माना लगाया और उनके विरुद्ध भी मामला दर्ज कराया.

राजस्व क्षति रोकने के लिए अभियान रहेगा जारी, थानाध्यक्ष ने दी जानकारी

कनीय अभियंता ने थाने में की गयी शिकायत में स्पष्ट रूप से कहा है कि राजस्व की क्षति को रोकने और बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विभाग का यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. विभाग ने आम उपभोक्ताओं से केवल वैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करने की अपील की है.

साथ ही चेतावनी दी है कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इधर, इस संबंध में शेरघाटी थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि विभाग से प्राप्त लिखित शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन