बेगूसराय में सर्पदंश से किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

करैत सांप

बेगूसराय जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सांप के काटने से एक 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. इस हृदयविदारक घटना ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया है. परिजनों की मांग है कि पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा मिले.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय जिले के नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहाँ के नीमा पंचायत (वार्ड संख्या छह) में सांप के काटने से एक 13 वर्षीय किशोर की असमय मौत हो गई. मृतक किशोर की पहचान स्थानीय निवासी अरुण तांती के पुत्र श्याम कुमार के रूप में की गई है. इस हृदयविदारक घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सोए अवस्था में जहरीले सांप ने काटा

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात श्याम कुमार अपने घर में सोया हुआ था. इसी दौरान देर रात किसी जहरीले सांप ने उसे डस लिया. किशोर की हालत बिगड़ती देख परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. सुबह होते ही इस दुखद घटना की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई.

स्थानीय जनप्रतिनिधि ने परिजनों को बंधाया ढांढस

इस आकस्मिक मौत की सूचना मिलने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. जनप्रतिनिधियों ने शोक संतप्त माता-पिता और परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और गहरी सांत्वना प्रकट की. साथ ही ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग के तहत नियमानुसार उचित सरकारी मुआवजा देने की पुरजोर मांग की है.

Also Read: बेगूसराय: चेरियाबरियारपुर के स्वर्णव सुमन ने नीट परीक्षा में लहराया परचम, क्षेत्र का नाम किया रौशन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन