स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने मधुपुर में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की

Updated:
विज्ञापन

इरफान अंसारी

बकरीद के मौके पर मधुपुर के मदीना ईदगाह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने नमाज अदा की. इस दौरान उन्होंने लोगों से मिल-जुलकर त्योहार मनाने का संदेश दिया.

विज्ञापन

मधुपुर से सनी खान की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

मधुपुर: ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर गुरुवार को खलासी मोहल्ला स्थित मदीना ईदगाह में स्वास्थ्य मंत्री और जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने नमाज अदा की. नमाज के बाद मंत्री ने लोगों से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और देश-प्रदेश में शांति और सद्भाव की दुआ की .  

मंत्री ने दिया शांति संदेश

डॉ इरफान अंसारी ने अपने संबोधन में कहा, बकरीद खुशियों और त्याग का त्योहार है. सभी लोग मिल-जुलकर इसे मनाएं, खाएं-खिलाएं और खुशियां बांटें. देश में नफरत फैलाने वालों को घर बुलाकर दावत दें, जिससे कि वे हमारे प्यार और भाईचारे को समझ सकें. उन्होंने झारखंड और पूरे देश के लिए अमन, शांति और समृद्धि की दुआ मांगते हुए कहा, अल्लाह से प्रार्थना है कि झारखंड मजबूत हो, देश मजबूत हो और हर घर में शांति बनी रहे. 

मदीना ईदगाह में नमाज का समय सुबह 7 बजे निर्धारित था, जहां प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, जिससे कि त्योहार शांतिपूर्वक मनाया जा सके. 

यह भी पढ़ें: रिम्स में डॉक्टरों की मनमानी, आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी मरीजों पर 5000 रुपये का आर्थिक बोझ

यह भी पढ़ें: Jamshedpur: कोल्हान में पहले यात्री ट्रेन गुजरेगी, फिर मालगाड़ी को मिलेगा पास, रेलवे की बड़ी पहल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola