लाखों की सरकारी दवा फेंके जाने पर हरकत में प्रशासन, जांच शुरू

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News

Hajipur News: चंवर में लाखों रुपये की दवा फेंके जाने की जांच करने पहुंचे महुआ एसडीओ व डीपीएम

विज्ञापन

Hajipur News: (गोपाल कुमार) वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र बिलंदपुर गांव स्थित चंवर में फेंके गए लाखों रुपए के सरकारी दवा फेंके जाने की जांच अधिकारियों ने की. बुधवार की दोपहर महुआ एसडीओ विवेक चंद्र पटेल के साथ सदर अस्पताल के डीपीएम मनोज कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर दवाओं की जांच की. हालांकि इस मामले में अधिकारियों ने किसी प्रकार का स्पष्ट खुलासा करने से बचते रहे. अधिकारियों के मौके पर पहुंचते ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. ग्रामीण मौके पर डीएम तथा सिविल सर्जन को बुलाने की मांग पर अड़े थे. हालांकि विभागीय अधिकारियों का दावा है कि फेंकी गयी दवाएं सदर अस्पताल, सीएचसी या पीएचसी में सप्लाई की जाने वाली नहीं है. जांच अधिकारियों ने फेंके गए दवाओं का सैंपल लेकर बैच मिलान के लिए बीआइएमसीएल को भेज दिया है.

पोखरनुमा गड्ढे में फेंकी गई थी भारी मात्रा में सरकारी दवाएं

मालूम हो कि महुआ थाना क्षेत्र के बिलंदपुर चंवर में एक पोखरनुमा गड्ढे के पास भारी मात्रा में सरकारी दवा फेंके जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था. जानकारी मिलते ही भारी संख्या में मौके पर जुटे ग्रामीणों ने इसकी सूचना डीएम एवं सिविल सर्जन को दी थी. डीएम के निर्देश पर सदर अस्पताल के फार्मासिस्ट दीपक कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर दवाओं की जांच की थी. इस दौरान कर्मियों ने दवा उठाने का प्रयास किया था, लेकिन ग्रामीणों ने मौके पर वरीय अधिकारी को बुलाने की मांग करते हुए दवा उठाने से रोक दिया था. जिसके बाद डीएम वर्षा सिंह के निर्देश पर बुधवार को महुआ एसडीओ तथा सदर अस्पताल के डीपीएम मौके पर पहुंच कर दवाओं का सैंपल लिया.

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

बुधवार को फेंके गए दवा की जांच करने अधिकारियों के चले जाने एवं कार्रवाई के लिए कोई ठोस आश्वासन नहीं दिए जाने के बाद ग्रामीण और आक्रोशित हो गए. ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग तथा जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन पर मामले को दबाने के प्रयास करने का आरोप लगा रहे थे. ग्रामीणों ने बताया कि एक तरफ जब लोग सरकारी अस्पताल में इलाज कराने जाते है तो डॉक्टर अपनी कमीशन के चक्कर में बाहर की दवा लिख देते है. जिससे मरीज के परिजनों को महंगे दामों पर दवा खरीदनी पड़ती है. वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा सप्लाई दवाओं को खुलेआम चंवर में फेंका जा रहा है.

फेंकी गयी दवाएं मेडिकल कॉलेज में होती है सप्लाई- डीपीएम

दवाओं की जांच के लिए पहुंची टीम में शामिल सदर अस्पताल के डीपीएम मनोज कुमार ने बताया कि चंवर में फेंकी गयी दवाओं को देखने से पता चला है कि ये दवाएं किसी मेडिकल कॉलेज से लाकर फेंकी गयी है. बताया गया कि मौके से बरामद दवाओं में अधिकांश दवा किसी सदर अस्पताल, सीएचसी या पीएचसी में सप्लाई नहीं होती है. जांच के बाद संबंधित कॉलेज के कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

खुले में दवा फेंकना खतरनाक

मेडिकल विभाग के अधिकारी के अनुसार अस्पताल से निकलने वाली किसी भी प्रकार के कचरे या यूज किए गए मेडिकल एक्यूपमेंट को खुले में फेंकना खतरनाक है. यूज सीरिंज, एक्सपायर दवाएं या मेडिकेटेड कचरे का भी सही तरीके से निस्तारण किया जाना चाहिए. किसी भी मेडिकल कॉलेज या अस्पताल के द्वारा दवा को खुले में फेंकना कानूनी रूप से अपराध की श्रेणी में आता है.

Also Read : मांझा में दहेज हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई, नामजद आरोपी मिथलेश यादव गिरफ्तार

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन