कल्याणपुर में गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jul 2018 4:40 AM
देवघर : सत्संग नगर के कल्याणपुर मुहल्ला में गड्ढे में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गयी. मामले की जानकारी मिलते ही लोगों भी भीड़ लग गयी, लेकिन बच्ची को बचाया नहीं जा सका. वह दम तोड़ चुकी थी. इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गयी तथा परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया. माना […]
देवघर : सत्संग नगर के कल्याणपुर मुहल्ला में गड्ढे में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गयी. मामले की जानकारी मिलते ही लोगों भी भीड़ लग गयी, लेकिन बच्ची को बचाया नहीं जा सका. वह दम तोड़ चुकी थी. इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गयी तथा परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया. माना जा रहा है कि किसी सरकारी योजना के लिए गड्ढा खोदा गया था. इस गड्ढे में बारिश का पानी जमा हो गया. इस क्रम में पांच वर्षीय बच्ची अनजाने में गड्ढे में गिर गयी. इससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद से मुहल्ले में मातम पसरा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










