अगरतला से देवघर तक साप्ताहिक ट्रेन आज से

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2018 7:18 AM

विज्ञापन

देवघर : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर अगरतला से देवघर के बीच साप्ताहिक एक्सप्रेस की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है. दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए रेल मंत्री पीयूष गोयल, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा व राजेन गोहेन हरी झंडी दिखायेंगे. वहीं अगरतला से त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव देव ट्रेन काे रवाना […]

विज्ञापन
देवघर : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर अगरतला से देवघर के बीच साप्ताहिक एक्सप्रेस की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है. दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए रेल मंत्री पीयूष गोयल, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा व राजेन गोहेन हरी झंडी दिखायेंगे. वहीं अगरतला से त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव देव ट्रेन काे रवाना करेंगे.
इस मौके पर देवघर स्टेशन पर सांसद डॉ निशिकांत दुबे व विधायक नारायण दास मौजूद रहेंगे. इस ट्रेन के चलने से उत्तर-पूर्व तथा पूर्वी भारत के तीर्थ स्थल आपस में जुड़ जायेंगे. ज्ञात हो कि सांसद निशिकांत की पहल पर इस ट्रेन को शुरू किया जा रहा है. यह ट्रेन तीन शक्तिपीठ को जोड़ेगी. देवघर, कामाख्या व त्रिपुरसुंदरी का दर्शन करायेगी यह ट्रेन. यह ट्रेन अगरतला से देवघर की 1464 किमी दूरी 39 घंटे में पूरी करेगी. ट्रेन में स्लीपर क्लास के छह, थर्ड एसी-दो, सेकेंड एसी-एक, जनरल-तीन और ब्रेक वैन गार्ड के दो कोच रहेंगे.
शुभारंभ 06 को, नियमित परिचालन 14 जुलाई से : ट्रेन का शुभारंभ छह जुलाई (शुक्रवार) को 11.15 बजे अगरतला से होगा. वहीं 15626/15625 अगरतला-देवघर- अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस की नियमित सेवा अगरतला से 14 जुलाई (शनिवार) व देवघर स्टेशन से 16 जुलाई (सोमवार) को शुरू होगी.
नियमित ट्रेन का परिचालन-
यह ट्रेन अगरतला से शनिवार को 22.00 बजे खुलेगी तथा तीसरे दिन (सोमवार) को देवघर 13.00 बजे पहुंचेगी. वहीं वापसी में उसी दिन 18.45 बजे देवघर से खुलेगी तथा तीसरे दिन (बुधवार) को 08.15 बजे अगरतला पहुंचेगी.
कहां कहां रुकेगी यह ट्रेन –
यह ट्रेन बदरपुर, लामडिंग, गुवाहाटी, रंगिया, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, मुंगेर, भागलपुर, बांका, देवघर
दिल्ली से रेल मंत्री पीयूष गोयल, रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा व राजेश गोहन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दिखायेंगे हरी झंडी
अगरतला से त्रिपुरा के सीएम विप्लव देव करेंगे रवानादेवघर स्टेशन पर उसी समय मौजूद रहेंगे सांसद निशिकांत दुबे व विधायक नारायण दासडॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर शुरू हो रही यह ट्रेन तीन शक्तिपीठ को जोड़ेगी. इसके परिचालन से देवघर, दुमका, गोड्डा समेत बिहार के बांका, भागलपुर सहित अन्य जिलों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी. प्रधानमंत्री, रेलमंत्री को अाभार जिन्होंने देवघर के लिए इतना सोचा.
डॉ निशिकांत दुबे, सांसद, गोड्डा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola