पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

Published by : RAMAKANT MISHRA Updated At : 03 Jun 2026 9:59 PM

विज्ञापन

सारठ : सारठ पुलिस की नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन

सारठ बाजार. गुप्त सूचना के आधार पर सारठ थाना पुलिस ने हेठ करहिया गांव के पास छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई थाना प्रभारी दीपक कुमार साह के नेतृत्व में बुधवार शाम करीब सात बजे की गयी. बताया गया कि छापेमारी के दौरान दोनों युवकों के पास से कुल आठ पैकेट ब्राउन शुगर बरामद किया गया, जिसे जब्त कर लिया गया है. दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. वहीं, पकड़े गये युवकों में एक मधुपुर क्षेत्र का निवासी है, जबकि दूसरा सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. पुलिस को संदेह है कि दोनों अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सप्लाई से जुड़े हो सकते हैं. थाना प्रभारी दीपक कुमार साह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को ब्राउन शुगर के आठ पैकेट के साथ पकड़ा गया है. मामले की जांच जारी है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के प्रयास किया जा रहा है. — सारठ पुलिस की नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
RAMAKANT MISHRA

लेखक के बारे में

By RAMAKANT MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola