मधुपुर से लापता दो छात्राएं 46 दिन बाद गुजरात के कच्छ से बरामद

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
मधुपुर से लापता दो छात्राएं 46 दिन बाद गुजरात के कच्छ से बरामद

सहेली पर बहला-फुसलाकर ले जाने का था आरोप

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के भेड़वा नवाडीह मोहल्ला से लापता आदिवासी छात्रा को पुलिस ने 46 दिन बाद कच्छ जिले से बरामद कर लिया है. छात्रा के साथ उसकी सहेली को भी पुलिस ने सकुशल बरामद किया है. इसको लेकर छात्रा के परिजनों ने मधुपुर थाना में सनहा दर्ज कराते हुए उसे बरामद करने की गुहार लगायी थी. बताया जाता है कि मधुपुर पुलिस ने छात्रा के साथ ही उसकी सहेली को भी कच्छ से सकुशल बरामद किया. दोनों एक ही कमरा में साथ रह रही थी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि छात्रा के परिजन ने पिछले 21 मार्च को थाना में आवेदन दिया था. जिसमें बताया था कि उसकी 20 वर्षीय छात्रा 21 मार्च की सुबह 8 बजे मधुपुर कॉलेज में परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. परिजनों ने खोजबीन की तो पता चला कि उसको सहेली बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गयी है. सहेली मूल रूप से पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिला, पत्तांडंगा थाना क्षेत्र की रहने वाली है और मधुपुर के मीना बाजार में किराये के मकान में रहती थी. छात्रा के भाई ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी थी. पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया. लोकेशन गुजरात के भुज जिलांतर्गत कच्छ में मिली. पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों लड़कियों को एक कमरे से बरामद किया. पुलिस ने छात्रा को उसके परिजनों और सहेली को उसके पिता को सौंप दिया. वहीं, पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola