बीएलओ ने अनमैप्ड मतदाताओं का किया गया मिलान

Published by : BALRAM Updated At : 03 Jun 2026 9:06 PM

विज्ञापन

मधुपुर में शहर और गांव में मतदाता सत्यापन अभियान ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन

मधुपुर. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एसआइआर के तहत अनमैप्ड मतदाताओं के मैपिंग का कार्य बीएलओ द्वारा किया जा रहा है. वर्ष 2003 की वोटर सूची के आधार पर पुराने और नये मतदाताओं के मिलान व सत्यापन की यह प्रक्रिया चल रही है. हालांकि, कई मतदान केंद्रों पर बीएलओ के समय पर नहीं पहुंचने तथा बीच-बीच में अनुपस्थित रहने की शिकायतें भी सामने आ रही है. मतदाताओं का कहना है कि कुछ केंद्रों पर कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे मैपिंग प्रक्रिया धीमी हो रही है. वहीं बुधवार को नगर परिषद क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 217 एवं 218 (तिलक कला मध्य विद्यालय) का निरीक्षण करने पर पाया गया कि वहां बीएलओ सुष्मिता मुखर्जी और समा परवीन द्वारा मैपिंग कार्य किया जा रहा था. इस दौरान सुपरवाइजर शांतोनी घोष भी मौजूद थीं. केंद्र पर मतदाताओं की उपस्थिति कम रही, जिसके कारण कार्य सामान्य गति से चलता दिखा. इसी तरह प्रखंड क्षेत्र की भेड़वा पंचायत स्थित बूथ संख्या 139 में भी बीएलओ द्वारा मैपिंग कार्य किया जा रहा था. वहां आसपास के ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिन्होंने प्रक्रिया में सहयोग भी दिया. अधिकारियों और सुपरवाइजरों ने बताया कि 2003 की मतदाता सूची के आधार पर मौजूदा मतदाताओं का मिलान कर मैपिंग की प्रक्रिया की जा रही है. साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ बूथों पर बीएलओ के नहीं पहुंचने की शिकायतें मिल रही हैं, जिनकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी जाती है. कुल मिलाकर, कहीं कार्य सुचारू रूप से चल रहा है तो कहीं बीएलओ की अनुपस्थिति के कारण प्रक्रिया प्रभावित होने की बात सामने आ रही है. — मधुपुर में शहर और गांव में मतदाता सत्यापन अभियान ने पकड़ी रफ्तार तिलक कला विद्यालय से लेकर ग्रामीण बूथ तक मैपिंग अभियान जारी

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola