दिल्ली से आयी एनएफडीसी टीम ने बनायी डॉक्यूमेंटरी फिल्म
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2018 4:31 AM
विज्ञापन
पीएम आवास डॉक्यूमेंटरी फिल्म में दिखेगा रमेश का घर पूरे नगर निगम से हुआ 12 पीएम आवास का चयन युवक की तलाश में भागलपुर हेल्प सोसाइटी की टीम पहुंची घोरमारा देवघर : भागलपुर जिले के कहलगांव की युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण की शिकायत मामले में शनिवार को भागलपुर महिला हेल्प सोसाइटी […]
विज्ञापन
पीएम आवास डॉक्यूमेंटरी फिल्म में दिखेगा रमेश का घर
पूरे नगर निगम से हुआ 12 पीएम आवास का चयन
युवक की तलाश में भागलपुर हेल्प सोसाइटी की टीम पहुंची घोरमारा
देवघर : भागलपुर जिले के कहलगांव की युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण की शिकायत मामले में शनिवार को भागलपुर महिला हेल्प सोसाइटी की टीम मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा पहुंची. सोसाइटी की जिला सचिव शबाना दाउद मोहनपुर पुलिस के साथ घोरमारा बाजार पहुंची. इस दौरान जिस युवक की तलाश में टीम पहुंची थी, उसका घर खोज निकाला. हालांकि युवक घर पर नहीं मिला. सचिव शबाना दाउद ने घोरमारा निवासी भवेंद्र मंडल व रोहित मंडल से संपर्क पूरे मामले की जानकारी दी गयी. बताया गया कि घोरमारा के एक युवक ने कहलगांव की युवती को शादी का झांसा देकर आठ वर्षों तक यौन शोषण किया,
जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो युवक ने इनकार कर दिया. मोहनपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार के निर्देश पर एएसआइ बमबम सिंह ने आरोपित युवक को जल्द थाना में संपर्क करने को कहा गया. इस दौरान महिला हेल्प सोसाइटी सचिव को स्थानीय लोगों ने सामाजिक पहल कर युवती के साथ आरोपित को शादी करने का दबाव बनाये जाने का भरोसा दिलाया गया. अगर युवक शादी नहीं करता है, तो कानूनी कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










