बीआरपी/सीआरपी की समस्या पर सचिव से करेंगे बात श्रम मंत्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2018 4:30 AM
देवघर : झारखंड शिक्षा परियोजना से जुड़े बीआरपी-सीआरपी महासंघ ने ‘न्याय मार्च सह न्याय सभा’ कार्यक्रम के तहत श्रम मंत्री राज पलिवार के आवास पर सभा की. इसमें बीआरपी-सीआरपी ने मंत्री से अपनी मांगों के समर्थन में सकारात्मक पहल करने की मांग की. उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्यों के अलावा उन्हें शिक्षण-प्रशिक्षण जैसे कार्यों में […]
देवघर : झारखंड शिक्षा परियोजना से जुड़े बीआरपी-सीआरपी महासंघ ने ‘न्याय मार्च सह न्याय सभा’ कार्यक्रम के तहत श्रम मंत्री राज पलिवार के आवास पर सभा की. इसमें बीआरपी-सीआरपी ने मंत्री से अपनी मांगों के समर्थन में सकारात्मक पहल करने की मांग की. उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्यों के अलावा उन्हें शिक्षण-प्रशिक्षण जैसे कार्यों में लगाया जाता है, बावजूद हमारी सुविधा पर कोई ध्यान नहीं दिया गया. विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन के बाद 23 फरवरी को शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने बीआरपी-सीआरपी की समस्या के निदान के लिए एक कमेटी बनायी थी. इस कमेटी को 45 दिनों के अंदर रिपोर्ट पेश करनी थी, लेकिन दो माह बाद भी कमेटी की एक बैठक तक नहीं हुई. इस पर सकारात्मक पहल की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










