डिक्की से चोरी का मिला सुराग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2018 4:30 AM
विज्ञापन
15 साल से 25 साल तक के युवकों से हो रही है पूछताछ बैद्यनाथ गली से शिवगंगा गली तक बढ़ी पुलिस की गश्ती देवघर : पिछले बुधवार को मंदिर मोड़ के पास आलू व्यवसायी की डिक्की से चोरी के मामले में पुलिस को कुछ सुराग मिला है. अपराधी रुपये लेने के बाद मंदिर की ओर […]
विज्ञापन
15 साल से 25 साल तक के युवकों से हो रही है पूछताछ
बैद्यनाथ गली से शिवगंगा गली तक बढ़ी पुलिस की गश्ती
देवघर : पिछले बुधवार को मंदिर मोड़ के पास आलू व्यवसायी की डिक्की से चोरी के मामले में पुलिस को कुछ सुराग मिला है. अपराधी रुपये लेने के बाद मंदिर की ओर भागे हैं. मंदिर के आसपास पुलिस ने अपनी गतिविधि बढ़ा दी है. चांदनी चौक से लेकर बाबा मंदिर के मुख्य दरवाजे के आसपास की घटना को अंजाम देने वाला अपराधी रहता है. पुलिस पिछले दो दिनों से गली पर नजर बनाये हुए है. शनिवार की रात दो बजे तक पुलिस ने बैद्यनाथ गली से लेकर शिवगंगा गली तक गश्ती की. रविवार को भी पुलिस ने हर राहगीर से पूछताछ की. शादी-विवाह की तिथि होने से लोग विवाह घर से लौट रहे थे. 15 साल से लेकर 25 साल तक के युवकों से विशेष पूछताछ कर रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










