दोबारा सही तरीके से मापी कर मुआवजे की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2018 4:27 AM
चितरा : टेढ़ीचौक, बाउरीपाड़ा व क्वारी रोड के बगल बसे लोगों ने दोबारा सही तरीके से मापी कर मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का कहना था कि डीसी के निर्देश के बाद भी भू-अर्जन विभाग मापी नहीं कर रही है. एसपी माईंस चितरा के लिए अधिग्रहित भूमि पर छूटी हुए संरचनाओं का […]
चितरा : टेढ़ीचौक, बाउरीपाड़ा व क्वारी रोड के बगल बसे लोगों ने दोबारा सही तरीके से मापी कर मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का कहना था कि डीसी के निर्देश के बाद भी भू-अर्जन विभाग मापी नहीं कर रही है. एसपी माईंस चितरा के लिए अधिग्रहित भूमि पर छूटी हुए संरचनाओं का भौतिक सत्यापन कर मूल्यांकन प्रतिवेदन सौंपने का आदेश दिया गया था. 25 मई 17 को कृषि मंत्री रणधीर सिंह की अध्यक्षता में बैठक में भी यह निर्णय लिया गया था.
लेकिन भू-अर्जन विभाग मनमाने तरीके से मापी कर रही है. साथ ही टेढ़ीचौक, बाउरीपाड़ा व क्वारी रोड की मापी नहीं करायी जा रही है. ग्रामीणों ने यह भी कहा कि कोलियरी में ब्लास्टिंग के कारण लोगों के घर हिलते हैं. इसलिए जल्द मापी कर दूसरी जगह बसाया जाये. ग्रामीण अरुण कुमार मंडल, मुमताज भांड़, विदेशी भांड़, सलीम भांड, कलीम भांड़, प्रेम आंनद, संतोष गोस्वामी, विपिन वर्णवाल, शिबू बाउरी, लट्टू बाउरी, शंकर बाउरी, गुंजो बाउरी, गुठू दास आदि ने विभाग से इस मामले में पहल करने की मांग की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










