देवघर : पर्यटन विभाग करेगा एक करोड़ निवेश, मंदिर में चलेगी प्रसादम योजना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Apr 2018 6:56 AM
विज्ञापन
देवघर : बाबा मंदिर जल्द ही पर्यटन विभाग के सहयोग से प्रसादम योजना आरंभ करने जा रही है. पर्यटन विभाग ने इसके लिए डीपीआर तैयार करने को कहा है. विभाग की ओर से बाबा मंदिर को खोआ बनाने की मशीन, बेचने के लिए दुकान व गाय खरीदने के लिए 70 फीसदी अनुदान देने पर सहमति […]
विज्ञापन
देवघर : बाबा मंदिर जल्द ही पर्यटन विभाग के सहयोग से प्रसादम योजना आरंभ करने जा रही है. पर्यटन विभाग ने इसके लिए डीपीआर तैयार करने को कहा है. विभाग की ओर से बाबा मंदिर को खोआ बनाने की मशीन, बेचने के लिए दुकान व गाय खरीदने के लिए 70 फीसदी अनुदान देने पर सहमति बनी है.
जल्द ही डीपीआर तैयार कर विभाग को भेजा जायेगा. यह जानकारी मंदिर प्रभारी अंजनी कुमार दुबे ने दी. प्रभारी ने बताया कि इस योजना में दस लोगों को रोजगार मिलेगा. पहले चरण में एक करोड़ रुपये निवेश करने की तैयारी है. वर्तमान में इसे चलाने के लिए सुशील चरण मिश्र, विकास कुमार सिन्हा, सुमित कुमार सिन्हा, गोविंद मिश्र व प्रकाश धारी झा का चयन हुआ है. इस योजना के तहत सौ फीसदी शुद्धता की गारंटी के साथ भक्तों काे बाबा का प्रसाद मुहैया करायी जायेगी.
मंदिर प्रबंधन ने बैंक से पिछले एक साल का शीघ्रदर्शनम रिकॉर्ड मांगा
देवघर : बाबा मंदिर प्रबंधन ने बैंक से पिछले एक वर्ष का शीघ्रदर्शनम् रिकॉर्ड मांगा है. इसे दो दिनों के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. 2017 से लगातार पुरोहितों द्वारा अपना नाम नहीं मिलने की शिकायत बाबा मंदिर से लेकर पंडा धर्मरक्षिणी सभा तक में की थी. इस शिकायत के बाद मंदिर प्रभारी अंजनी कुमार दुबे ने यह कदम उठाया है. बैंक को रिकॉर्ड में किस पुरोहित ने पास कटाया है, किसका कितना नंबर है, पूरे डिटेल्स के साथ देने को कहा है.
मंदिर का कोष मजबूत करने के लिए पहला प्रयास हुआ सफल
देवघर : बाबा मंदिर प्रशासन के द्वारा मंदिर का कोष मजबूत करने व कम से कम खर्च करने की योजना सफल हो रही है. बाबा मंदिर प्रशासन ने बाबा की प्रात:कालीन पूजा की सामग्री हर दिन दाता के द्वारा लेने का निर्णय करते हुए पूर्व में पूजा सामग्री दे रहे मारवाड़ी कांवर संघ को पत्र लिखा था. जिसे संघ ने स्वीकार करते हुए पिछले एक सप्ताह से हर दिन पूजा सामग्री देना प्रारंभ कर दिया है. अब मंदिर ने शृंगार पूजा में लगने वाले प्रत्येक दिन के लिए सामग्री उपलब्ध कराने वाले दाता की तलाश शुरू कर दी है.
मंदिर वैसे दाताओं को सामग्री देने के लिए स्वीकृति दे रही, जो कि सामग्रियों की गुणवत्ता उच्च कोटि का देने के लिए शपथ पत्र दायर करे व दाता को पूजा में शामिल होने की अनुमति के लिए दबाव व शर्त नहीं रखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










