2722 करोड़ का निवेश करेंगी 151 कंपनियां
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Apr 2018 5:18 AM
देवघर : मोमेंटम झारखंड का चौथा ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह शुक्रवार को देवघर के कुमैठा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा. इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. समारोह से पूर्व इस नवनिर्मित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे. मोमेंटम झारखंड के तहत मुख्यमंत्री 151 कंपनियों को भूमि का पट्टा देंगे. ये […]
देवघर : मोमेंटम झारखंड का चौथा ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह शुक्रवार को देवघर के कुमैठा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा. इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. समारोह से पूर्व इस नवनिर्मित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे. मोमेंटम झारखंड के तहत मुख्यमंत्री 151 कंपनियों को भूमि का पट्टा देंगे. ये कंपनियां 2722 करोड़ का निवेश करेंगी. 10746 लोगों को प्रत्यक्ष और 25 हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा. इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट लेबल बिजनेस रिफाॅर्म एक्शन प्लान-2018 का विमोचन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










