देवघर : मोहनपुर में प्रधानमंत्री आवास में 1.80 लाख की हेरा-फेरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Apr 2018 7:04 AM

विज्ञापन

देवघर : मोहनपुर प्रखंड के जमुनियां पंचायत के मुखिया केरा मुरमू के पुत्र दुर्गा मुरमू ने बलथर के सीएसपी संचालक योगेंद्र यादव के साथ मिलीभगत कर प्रधानमंत्री आवास योजना में 1.80 लाख रुपये की गड़बड़ी की है. इस मामले में मोहनपुर बीडीओ अशोक कुमार ने मुखिया केरा मुरमू व सीएससी संचालक योगेंद्र यादव से शो-कॉज […]

विज्ञापन

देवघर : मोहनपुर प्रखंड के जमुनियां पंचायत के मुखिया केरा मुरमू के पुत्र दुर्गा मुरमू ने बलथर के सीएसपी संचालक योगेंद्र यादव के साथ मिलीभगत कर प्रधानमंत्री आवास योजना में 1.80 लाख रुपये की गड़बड़ी की है. इस मामले में मोहनपुर बीडीओ अशोक कुमार ने मुखिया केरा मुरमू व सीएससी संचालक योगेंद्र यादव से शो-कॉज पूछा है.

बीडीओ ने अपनी जांच में पाया है कि जमुनियां पंचायत में कई पीएम आवास योजना के लाभुक से सीएसपी संचालक की मिलीभगत से आधार कार्ड सुधारने के नाम पर पैसे की निकासी कर ली गयी है, सीएसपी संचालक ने बीडीओ को दिये एक जवाब में कहा है कि उन्होंने लाभुक के निकासी की गयी पैसे को मुखिया के पुत्र दुर्गा मुर्मू को सौंपा है.
लाभुकों के खाते से हेरफेर कर इस तरह की तीन निकासी हुई है, इसमें 53 हजार रुपया रुपये दो बार व 24 हजार रुपये एक बार निकाले गये हैं. बीडीओ ने कहा कि इस हेरफेर से कई प्रधानमंत्री आवास योजना अधूरा पड़ गया है. मुखिया को पहले भी शो-कॉज किया गया था, लेकिन जवाब नहीं मिला है.
सीएसपी संचालक ने भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया है. अंतिम बार शो-कॉज किया गया है, अगर पैसे को सरेंडर नहीं किये गये तो मुखिया की वित्तीय शक्ति पर रोक लगाने के लिए उप विकास आयुक्त को पत्र लिखा जायेगा, जबकि सीएसपी संचालक पर एफआइआर दर्ज करायी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola