देवघर : ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2018 5:23 AM
विज्ञापन
सारठ : साढ़े सात करोड़ की लागत से बनने वाले सारठ-दुन्वाडीह पुल निर्माण में हो रही अनियमितता व घटिया सामग्री के इस्तेमाल के आरोप में सारठ व दुन्वाडीह गांव के लोगों ने निर्माण कार्य बंद करा दिया. ग्रामीणों ने बताया कि इस पुल के निर्माण कार्य में ठेकेदार व विभागीय अभियंता की मिलीभगत से घटिया […]
विज्ञापन
सारठ : साढ़े सात करोड़ की लागत से बनने वाले सारठ-दुन्वाडीह पुल निर्माण में हो रही अनियमितता व घटिया सामग्री के इस्तेमाल के आरोप में सारठ व दुन्वाडीह गांव के लोगों ने निर्माण कार्य बंद करा दिया. ग्रामीणों ने बताया कि इस पुल के निर्माण कार्य में ठेकेदार व विभागीय अभियंता की मिलीभगत से घटिया स्तर की सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है. इसका असर पुल की गुणवत्ता पर पड़ेगा.
इसकी शिकायत कई बार ठेकेदार व विभाग से की गयी, लेकिन ठेकेदार दबंग किस्म का व्यक्ति है, उसने ग्रामीणों की शिकायत को अनसुना कर दिया. उसने ग्रामीणों को धमकी भी दी है कि अगर ज्यादा विरोध करोगे तो जान से जाओगे. लाचार हो होकर ग्रामीणों ने पुल निर्माण कार्य बंद करा दिया. ग्रामीणों ने कहा कि वे इसको लेकर कृषि मंत्री को भी शिकायत कर चुके हैं.
जिस पर कृषि मंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है. ठेकेदार का पक्ष लेने की कोशिश की गयी, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका. आंदोलन में दिगंबर राय, कारेलाल साह, घनश्याम वर्मा, वरुण राय, राकेश राय, बासकी पंडित,भीतम बाउरी, कामदेव मिर्धा, गुलटन मिर्धा, अमित राय, छोटू राय, महेश्वर पंडित, कुलदीप राय,अभिषेक राय, काली बाउरी समेत कई ग्रामीण थे.
कृषि मंत्री करेंगे जांच
कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि वे खुद इंजीनियरों की टीम के साथ कार्य स्थल की जांच करेंगे. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. तत्काल विभाग को काम बंद रखने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










