देवघर : शादी की नीयत से कॉलेज छात्रा का किया अपहरण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2018 5:22 AM
विज्ञापन
सारठ बाजार : थाना क्षेत्र की बीए फाइनल की छात्रा का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया है. इस संबंध सारठ थाने में मामला दर्ज किया गया है. लड़की के चाचा ने बताया कि 23 अप्रैल को उनकी भतीजी मधुपुर कॉलेज जाने को कह कर गयी थी. शाम चार बजे तक वापस नहीं […]
विज्ञापन
सारठ बाजार : थाना क्षेत्र की बीए फाइनल की छात्रा का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया है. इस संबंध सारठ थाने में मामला दर्ज किया गया है. लड़की के चाचा ने बताया कि 23 अप्रैल को उनकी भतीजी मधुपुर कॉलेज जाने को कह कर गयी थी.
शाम चार बजे तक वापस नहीं लौटी तो उसके मोबाइल पर संपर्क किया. फोन स्विच ऑफ मिला. खोजबीन करने पर पता चला कि जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मंडरो गांव के विवेक कुमार मिश्रा ने शादी के नीयत से उसका अपहरण कर लिया है. पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 11 मई को निर्धारित थी. तिलक भी हो चुका था. निमंत्रण कार्ड भी बंट चुका था. इधर पता चला कि पूर्णिमा का विवेक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










