पत्नी से प्रताड़ित पति ने लगायी न्याय की गुहार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Apr 2018 4:43 AM

विज्ञापन

मधुपुर : टंडेरी निवासी युवक पप्पू कुमार ने अपनी पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दी है. बताया कि उसकी शादी दो माह पूर्व ही कुंडा थाना क्षेत्र के सातरमाल गांव में हुई थी. शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसके साथ रहती है, लेकिन घर का कोई काम नहीं […]

विज्ञापन
मधुपुर : टंडेरी निवासी युवक पप्पू कुमार ने अपनी पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दी है. बताया कि उसकी शादी दो माह पूर्व ही कुंडा थाना क्षेत्र के सातरमाल गांव में हुई थी. शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसके साथ रहती है, लेकिन घर का कोई काम नहीं करती है.
युवक ने पुलिस को बताया कि रविवार रात को उसकी पत्नी उसका गला दबाने लगी. शोर मचाने पर माता-पिता ने उसे बचाया. इसके बाद उसकी पत्नी ने अपनी चूड़ी तोड़ डाली और मायके जाने की जिद्द करने लगी. नहीं ले जाने पर जान दे देने की धमकी दी. जब उसे दूसरे दिन मायके पहुंचाया तो वहां ससुराल वालों ने अभद्र व्यवहार किया. उसे कमरे में बंद कर दिया गया. रात को दो बजे वह ससुराल से किसी तरह भाग निकला. इसके बाद उसके साला व ससुर मोबाइल से जान मारने की धमकी दे रहे हैं. युवक ने बताया कि वह पत्नी की प्रताड़ना से वह भयभीत है और दो दिन बाद से ही उसकी बीए फाइनल की परीक्षा है. इसके कारण वह तैयारी नहीं कर पा रहा है और काफी भयभीत है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola