साइबर आरोपित की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Apr 2018 6:29 AM
विज्ञापन
साइबर आरोपित की तलाश में छत्तीसगढ़ अंतर्गत धमतरी जिले के अर्जुनी थाना की छापेमारी टीम देवघर पहुंची. यहां नगर थाना के सहयोग से संदेही आरोपित नया खरना गांव निवासी प्रदीप दास की खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका. इसके बाद नगर पुलिस ने कहा कि नया खरना गांव उनलोगों के क्षेत्र में […]
विज्ञापन
साइबर आरोपित की तलाश में छत्तीसगढ़ अंतर्गत धमतरी जिले के अर्जुनी थाना की छापेमारी टीम देवघर पहुंची. यहां नगर थाना के सहयोग से संदेही आरोपित नया खरना गांव निवासी प्रदीप दास की खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका. इसके बाद नगर पुलिस ने कहा कि नया खरना गांव उनलोगों के क्षेत्र में नहीं है.
पूछने पर अर्जुनी थाना के निरीक्षक सह थाना प्रभारी एनएस राजपूत ने बताया कि अर्जुनी थाना क्षेत्र के कण्डेल निवासी मधुलाल वृष्णवंशी के एसबीआइ एकाउंट से 34998 रुपये ऑनलाइन उड़ाये गये हैं. उसी मामले में संदेही प्रदीप दास को गिरफ्तार करने पहुंचे हैं. समाचार लिखे जाने तक प्रदीप के बारे में पुलिस को स्पष्ट पता नहीं चल सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










